Gautam Adani Acquired One More Company: एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स ने एक और कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। बिजनेस डील करीब 8100 करोड़ रुपये में फाइनल हुई। जी हां, अडानी ग्रुप (Adani Group) के मालिक गौतम अडानी ने सीके बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (Orient Cement Ltd.) को खरीद लिया है। अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Ltd.) में इस कंपनी को मर्ज किया जाएगा।
बता दें कि अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड रैंकिंग में पहले नंबर पर है। वहीं इस नई बिजनेस डील से जहां ओरिएंट सीमेंट के शेयर्स में 7 प्रतिशत का उछाल आया है, वहीं अंबुजा सीमेंट कंपनी के शेयर भी 2 प्रतिशत उछले हैं। इस अधिग्रहण के साथ ही अंबुजा सीमेंट की उत्पादन क्षमता 2025 में 100 MTPA पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:यूपी का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा न्यू नोएडा, इन जिलों को होगा फायदा
OCL की क्षमताओं पर एक नजर डालिए
बता दें कि अंबुजा सीमेंट ने ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (OCL) में 46.8% हिस्सेदारी हासिल की है। यह अधिग्रहण साल 2028 तक अंबुजा सीमेंट का प्रोडक्शन 140 MTPA करने के लक्ष्य के साथ किया गया है। OCL के पास मौजूदा 5.6 MTPA क्लिंकर और 8.5 MTPA सीमेंट ऑपरेशनल कैपेसिटी, 95 मेगावाट CPP, 10 मेगावाट WHRS, 33 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी है। ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के प्लांट तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हैं।
कंपनी की वर्तमान उत्पादन क्षमता 8.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है। मध्य प्रदेश के सारनी के सतपुड़ा में OCL का थर्मल पावर स्टेशन है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक बड़ा चूना पत्थर की खदान है, जो उत्तर भारत को 6 MTPA चूना पत्थर उपलब्ध कराती है। अंबुजा सीमेंट के डायरेक्टर करण अडानी ने इस बिजनेस डील को अडानी ग्रुप के लिए काफी महत्वपूर्ण और बड़े फायदे की डील बताया। इससे मुनाफा होने की उम्मीद भी जताई।
यह भी पढ़ें:Diwali Muhurat Trading: इन 3 गलतियों से डूब सकते हैं पैसे, तीसरा वाला तो सबसे जरूरी
अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के बारे में जानिए
बता दें कि अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड भारत की अग्रणी सीमेंट कंपनियों में से एक है और अडानी ग्रुप का एक वेंचर है। यह सीमेंट की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ता ब्रांड है। अंबुजा की सहायक कंपनियां ACC लिमिटेड, पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड हैं। देशभर में इस कंपनी के 20 सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 20 सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट्स और 12 टर्मिनल हैं।
इस कंपनी की सीमेंट उत्पादन क्षमता वर्तमान में 88.9 MTPA है। अंबुजा सीमेंट को TRA रिसर्च ने अपनी ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2024 में भारत का सबसे भरोसेमंद सीमेंट ब्रांड बताया है। द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा ने भारत का सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड बताया है। अंबुजा सीमेंट को SKOCH द्वारा देश के विकास में योगदान देने वाी भारत की शीर्ष 50 कंपनियों और बिजनेस वर्ल्ड द्वारा भारत की शीर्ष 50 सबसे टिकाऊ कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें:Investment in Gold: गोल्ड में करना चाहते हैं इन्वेस्ट; बड़े काम आएंगे ये 3 ऑप्शन
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
10 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
16 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines