Defence Stock: ये डिफेंस स्टॉक कर सकता है मालामाल... अभी खरीद लो 10% डिस्काउंट पर!  

Garden Reach Shipbuilders Share Price: क्या आप भी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं और कोई अच्छा डिफेन्स स्टॉक ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको एक जबरदस्त स्टॉक के बारे में बताएंगे। जिसने पिछले एक साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है।

Garden Reach Shipbuilders Share Price

Garden Reach Shipbuilders Share Price: शेयर मार्केट में पिछले एक साल से जिन कंपनियों के शेयर्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, उनमें पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त गिरावट आई है। इसमें से एक गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड का शेयर है लेकिन काफी दिनों बाद आज इस स्टॉक में फिर से तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयर्स में 11.07% की गिरावट दर्ज की गई है।

आज 23 अक्टूबर को 1.77% की तेजी

बीएसई में आज यह स्टॉक 1,601 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है, लेकिन पिछले के महीने में ये स्टॉक 10 परसेंट से ज्यादा गिरा है। बीएसई में कंपनी का 52-हफ्ते का हाई लेवल 2833.80 रुपये और लो लेवल 648.30 रुपये है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 18,046 करोड़ रुपये है।

पिछले 3 सालों में जबरदस्त परफॉर्मेंस

पिछले 3 सालों में इस कंपनी के शेयर्स ने 600 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 33.68 परसेंट की तेजी देखी गई है। पिछले 2 साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयर में 280 परसेंट की बढ़त आई है। इन्वेस्टर्स के लिए अच्छी खबर ये है कि पिछले 1 साल में इसके शेयर्स की कीमतों में 100 परसेंट से ज्यादा की तेजी आई है।

Garden Reach Shipbuilders Share Price

ब्रोकरेज हाउस ने बताया टारगेट प्राइस

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने इस स्टॉक के लिए 2425 रुपये से 2650 रुपये का टारगेट प्राइस अगले सालभर के लिए बताया है। ब्रोकरेज हाउस ने इन्वेस्टर्स को 1300 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

इसके अलावा, प्रभुदास लीलाधर कैपिटल ने 2770 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है और 1420 रुपये का स्टॉप लॉस सेट किया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस कंपनी में सरकार की 74.50 परसेंट हिस्सेदारी है। पिछले महीने कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड में थी।

(Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लेना चाहिए। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ