Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र में नमो एक्सप्रेस के साथ इन 6 स्पेशल ट्रेनों की हुई शुरुआत, जानें क्या है खास
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Ganesh Chaturthi 2023 Special Trains: देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के दिन एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। 10 दिनों तक चलने वाला बप्पा श्री गणेश का उत्सव मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है। महाराष्ट्र में इन दस दिनों आपको जगह-जगह पर गणपति बप्पा के पंडाल देखने को मिलेंगे, सभी अपने-अपने अलग अंदाज के साथ इस त्योहार को मनाते नजर आएंगे। ऐसे में यहां की सरकार ने भी अपनी जनता के लिए एक खास घोषणा की है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से “नमो एक्सप्रेस” को हरी झंडी दिखाई गई है। साथ ही 6 तरह की अन्य स्पेशल ट्रेन की भी शुरुआत की है। हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में एक स्पेशल ट्रेन ‘नमो एक्सप्रेस’ का उद्घाटन किया है।
मुंबई के दादर स्टेशन से कोंकण के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने नमो एक्सप्रेस नामक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। आगामी त्योहार को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में 6 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।
|| गणपती बाप्पा मोरया ||
🕥10.40 pm | 15-9-2023 📍 Mumbai | रा. १०.४० वा. | १५-९-२०२३ 📍 मुंबई
🔸 Flagging off 'Namo Express' from Dadar to Sawantwadi (Konkan Ganpati Special Train)
🔸 दादर ते सावंतवाडी नमो एक्सप्रेसचा (कोकण गणपती स्पेशल ट्रेन) प्रस्थान कार्यक्रम@MPLodha… pic.twitter.com/5TSv0DufG6— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 15, 2023
स्पेशल ट्रेन की घोषणा करने के दौरान फड़णवीस ने कहा कि वो गणेश चतुर्थी समारोह के लिए कई तरह की व्यवस्था की गई है। इस दौरान कोंकण क्षेत्र का दौरा करने वाले भक्तजनों के लिए 338 बसें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गणेश चतुर्थी का उत्सव 19 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक रहने वाला है। इस दौरान राज्य की खास व्यवस्थाएं हैं। साथ ही मध्य रेलवे की ओर से भी त्योहार के लिए 156 गणपति स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। वर्तमान में इन ट्रेनों की बुकिंग खुली हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: