रसोई में बनने वाली हर सब्जी और दाल में तड़का लगाने के लिए जीरा सबसे अहम माना जाता है. लेकिन अगर वही जीरा आपकी सेहत के लिए खतरा बन जाए, तो चिंता होना लाजमी है. हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश की जानी-मानी मसाला कंपनी एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स (Everest Food Products) के पैकेटबंद जीरा पाउडर के एक खास बैच को तुरंत बाजार से वापस लेने (Recall) का कड़ा आदेश दिया है.
लैब जांच में इस जीरा पाउडर में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक (Pesticides) पाए गए हैं, जिसके बाद इसे सेहत के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है.
गोवा से लिया गया था जीरा पाउडर का सैंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के सिलसिले में गोवा के रिवरसाइड रिसॉर्ट्स एंड हॉलिडे होम्स से एवरेस्ट जीरा पाउडर का एक नियामक सैंपल लिया था.जब इसकी फूड एनालिस्ट लैब में जांच हुई, तो इसमें दो तरह के खतरनाक कीटनाशक अवशेष (Pesticide Residues) मिले:
एजोक्सीस्ट्रोबिन (Azoxystrobin)
थियामेथॉक्सम (Thiamethoxam)
ये दोनों केमिकल तय कानूनी सीमा से काफी ज्यादा पाए गए, जिसके चलते फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट, 2006 के तहत इस बैच को असुरक्षित घोषित कर दिया गया.
रेफरल लैब की जांच में भी फेल हुआ जीरा
नियमों के तहत एवरेस्ट कंपनी को इस शुरुआती जांच रिपोर्ट के खिलाफ अपील करने का मौका दिया गया था. इसके बाद सैंपल को दोबारा पुष्टि के लिए रेफरल फूड लेबोरेटरी (Referral Food Laboratory) भेजा गया.
लेकिन रेफरल लैब ने भी अपनी रिपोर्ट में पुष्टि कर दी कि जीरा पाउडर का यह सैंपल बिल्कुल असुरक्षित है और इसमें कीटनाशकों की मात्रा खतरनाक स्तर पर है. इसके तुरंत बाद FSSAI ने पूरे प्रभावित बैच को बाजार से वापस मंगाने का फैसला सुनाया.
FSSAI ने कंपनी को ये निर्देश दिए कि बाजार से जितने भी पैकेट वापस मंगाए जा रहे हैं, उनका पूरा हिसाब-किताब रखा जाए.इसके अलावा ये भी कहा कि ऐसी गड़बड़ी दोबारा न हो, इसके लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और इसकी रिपोर्ट नियामक को सौंपी जाए.
एक बेकरी कंपनी का लाइसेंस भी हुआ सस्पेंड
FSSAI ने सिर्फ मसालों पर ही नहीं, बल्कि बेकरी प्रोडक्ट्स पर भी शिकंजा कसा है. नियामक ने क्रिएटिव बेकर्स एंड कंफेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड (Creative Bakers and Confectioners Pvt Ltd) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है.
कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में साफ-सफाई और स्वच्छता (Hygiene) से जुड़ी बेहद गंभीर कमियां पाई गई थीं.
FSSAI पिछले कुछ महीनों से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, ग्रोसरी स्टोर्स और खाद्य कंपनियों पर लगातार निगरानी बढ़ा रहा है. अगर आपके घर में एवरेस्ट का जीरा पाउडर इस्तेमाल होता है, तो पैकेट के बैच नंबर और गुणवत्ता पर ध्यान दें. अपनी सेहत और सुरक्षा के लिए पैक्ड सामान खरीदते समय हमेशा FSSAI मार्क और प्रामाणिक स्टोर्स पर ही भरोसा करें.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
6 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
7 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
15 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines