फ्री में कैसे लगवाएं WiFi? ये सरकारी कंपनी दे रही सुविधा

Free WiFi Service: अगर आप भी अपने घर में फ्री में वाई फाई लगवाना चाहते हैं तो BSNL कंपनी आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। जानें फ्री में कैसे लगवाएं WiFi?

Free WiFi Service

Free WiFi Service

Free WiFi Service: आज के टाइम में दुनिया इतनी डिजिटल हो गई कि बिना इंटरनेट के तो किसी का गुजारा चल पाना ही मुश्किल है। एक दिन इंटरनेट न चलाओ तो जिंदगी सूनी-सूनी लगने लगती है। देशभर में लगभग आधे से ज्यादा जनता के घर में आपको WiFi दिखेगा जिसकी डिमांड दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही है। WiFi कंपनी इसे लगाने के पैसे चार्ज करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसे फ्री में लगवा सकते हैं? जानें घर में मुफ्त में कैसे लगवाएं WiFi?

विज्ञापन

बीएसएनएल द्वारा दी जा रही सेवा

देशभर में जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल जैसी कई बड़ी-बड़ी कंपनियां इस सेवा पर राज कर रही हैं। बड़े-बड़े शहरों से लेकर छोटे गांवों तक हर जगह इन कंपनियों के टावर मिल जाते हैं। इस बीच भारत की बड़ी सरकारी टेलीकॉम कंपनियों की लिस्ट में आने वाली बीएसएनएल ने खास सुविधा शुरू की है जिससे लोग बीएसएनएल की तरफ से घर में मुफ्त वाई फाई लगवा सकते हैं।

विज्ञापन

कहां और कैसे करें अप्लाई?

आपको इसके लिए कोई इंस्ट्रॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा। कंपनी द्वारा यह ऑफर पहले 31 मार्च 2024 तक रखा गया था लेकिन इसे एक साल आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको बस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

इसमें आपको नए कनेक्शन का ऑफर मिलेगा। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए लॉगिन करना जरूरी है। फ्री वाई फाई के लिए आपको घर की डिटेल्स भरने के बाद एप्लीकेशन सबमिट करनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ