Free Solar Panel from RESCO, नई दिल्ली: आज जिधर भी मर्जी नजर घुमा लीजिए, लोग महंगाई से त्रस्त मिलेंगे। इस दौर में बिजली बिल भी अपने आप में एक बड़ी समस्या है, लेकिन अब इस समस्या का बेहद सस्ता सा हल निकलना शुरू हो चुका है। सस्ता क्या? फ्री ही कहिएगा। अब हर कोई जानना चाहता है कि यह सब आखिर संभव कैसे है तो इसी सवाल का जवाब News 24 हिंदी यहां अपने इस न्यूज आर्टिकल में देने जा रहा है। जानें कैसे होगा यह सब…
इस बात में कोई दो राय नहीं कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निजात पाने के लिए देश-दुनिया की सरकारें अपने-अपने हिसाब से लोगों को सौर ऊर्जा (Solar Energy) की तरफ रुख करने के लिए आकर्षित कर रही हैं। इस सुविधा को अपने घर में इस्तेमाल करने वाले को सरकार सब्सिडी भी दे रही है। इसी क्षेत्र में काम कर रही रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी (RESCO) के प्रयास तो सरकार को भी पीछे छोड़ते जा रहे हैं। यह अपने आप में बड़ी बात है कि यह कंपनी न सिर्फ आपके घर की छत पर सोलर पैनल फ्री में लगाएगी, बल्कि देखरेख भी फ्री में ही करेगी।
यह भी पढ़ें: विकास और सिद्धांत नहीं, फ्री की रेवड़ी और हिंदुत्व की बिसात हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव
असल में RESCO लोगों को रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज के जरिये बिजली उपलब्ध करवाती है। अब यह कंपनी एक नया बिजनेस मॉडल लेकर आई है। कंपनी आपके यहां सोलर पैनल लगाएगी। उससे पैदा होने वाली बिजली को अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते और आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाएगी। इससे आम आदमी को भी और कंपनी को भी दोनों को फायदा होगा। जहां तक आम लोगों के फायदे की बात है, उन्हें किसी भी तरह का निवेश करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी बिजनेस मॉडल को आधार बनाकर यह कंपनी आपको सारा प्रोजेक्ट फ्री में उपलब्ध करा रही है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
8 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
10 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
10 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
11 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
12 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
13 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines