दिवाली का पावन त्योहार बस आने ही वाला है, और इस रोशनी के पर्व से ठीक पहले आम जनता के लिए रसोई गैस सिलेंडर को लेकर एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. सरकार इस दिवाली पर फ्री एलपीजी सिलेंडर (Free LPG Cylinder) का तोहफा देने जा रही है.
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इस मुफ्त सिलेंडर की सुविधा किसे मिलेगी और इसके पैसे बैंक खाते में कैसे आएंगे?
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान:
दिल्ली में रहने वाले परिवारों के लिए यह दिवाली बेहद खास होने वाली है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को हर साल दो एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर सीधी वित्तीय सहायता (Financial Assistance) दी जाएगी.
बता दें कि यह आर्थिक मदद साल में दो बार, एक होली पर और दूसरी दिवाली के मौके पर सीधे खाते में भेजी जाएगी. सिलेंडर के पैसे लाभार्थी परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड बैंक खाते (Aadhaar-linked Bank Account) में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए जमा किए जाएंगे. यह योजना उन सभी राशन कार्ड धारकों पर समान रूप से लागू होगी, चाहे वे रसोई में सिलेंडर (LPG) का इस्तेमाल करते हों या फिर पाइप वाली गैस (PNG) का.
उस महीने में आपने सिलेंडर रिफिल कराया हो या नहीं, सरकार की तरफ से तय रकम आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. इस योजना पर दिल्ली सरकार हर साल लगभग 242.77 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भी खुशखबरी
अगर आप उत्तर प्रदेश (UP) के निवासी हैं, तो आपके लिए भी बड़ी राहत है. यूपी की योगी सरकार हर साल दिवाली और होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का तोहफा देती है. उत्तर प्रदेश में इस योजना का सीधा लाभ 1.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिल रहा है.
अभी क्या हैं घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम?
घरेलू एलपीजी (14.2 kg): दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 942 रुपये है.
कॉमर्शियल एलपीजी (19 kg): वहीं, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 62.59 रुपये की हालिया बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
त्योहारों के मौसम में जब घर का बजट बढ़ जाता है, ऐसे समय में सरकार की तरफ से मिलने वाली यह मदद सीधे आपकी जेब को राहत देगी. अगर आपके पास दिल्ली का राशन कार्ड या यूपी में उज्जवला योजना का कनेक्शन है और आपका बैंक खाता आधार से लिंक है, तो इस दिवाली आपके खाते में फ्री सिलेंडर की राशि क्रेडिट होने वाली है.
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
3 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
6 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
9 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
9 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
10 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
23 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines