Free LPG Cylinder Scheme: इस बार 31 दिसंबर 2024 को दिवाली (Diwali) है और इससे पहले सरकार की ओर से कुछ लोगों को मुफ्त में सिलेंडर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी मुफ्त में गैस-सिलेंडर देने का ऐलान किया गया है। योगी सरकार की ओर से 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त में सिलेंडर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दीपावली से पहले ही मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर दिया जा रहा है।
पहले भी दिया जा चुका है मुफ्त में सिलेंडर
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत लाभार्थियों को होली के अवसर पर भी मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया गया था। इस बार दिवाली पर सिलेंडर मुफ्त में दिया जा रहा है।
पिछले साल भी दिवाली पर 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में सिलेंडर दिया गया था। इस बार 1.86 करोड़ लाभार्थी परिवार को मुफ्त सिलेंडर दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- धनतेरस, छोटी-बड़ी दीपावली और भाई दूज पर कब है पब्लिक हॉलिडे? देखें लिस्ट
सरकार ने खर्च किए 1,890 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिवाली पर 1.86 करोड़ लाभार्थी परिवार को मुफ्त में सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके लिए 1,890 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है।
क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 1 मई, 2016 को किया था, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में कई लोग योजना का लाभ उठा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू किया गया था। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए गैस का इस्तेमाल करने के बढ़ावे के लिए योजना शुरू की गई है।
इस योजना के पात्र परिवारों को एलपीजी सिलेंडर, सुरक्षा नली, रेगुलेटर और घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड (डीजीसीसी बुक्स) दी जाती है। साथ ही हर महीने लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी भी दी जाती है।
ये भी पढ़ें- Flipkart Big Diwali Sale: iPhone समेत ये स्मार्टफोन मिलेंगे सस्ते में, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
दुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
1 hr ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
2 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
14 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
16 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
17 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
19 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
23 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines