Free LPG Cylinder On Holi: होली का त्योहार आने वाला है। इस मौके पर हर घर में ढेरों पकवान बनाए जाते हैं और मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है। ऐसे में, घर का गैस सिलेंडर खत्म न हो जाए इसलिए लोग पहले से ही एक्स्ट्रा सिलेंडर खरीदकर रखते हैं। इस महंगाई के जमाने में लोगों के पास इतना बजट नहीं होता कि वह एक ही सिलेंडर खरीद पाएं। जनता की इस चिंता को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश में फ्री में सिलेंडर लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत यह लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए आपका उत्तर प्रदेश निवासी होना जरूरी है। जानिए कैसे उठाएं लाभ?
आपको बता दें कि पिछले साल यानी 2023 के नवंबर महीने में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फ्री रसोई गैस रिफिल करने के अभियान की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत लोगों को साल में दो बार फ्री LPG सिलेंडर मिल सकता है। पहले सरकार दिवाली के त्योहार पर लाभार्थियों को फ्री LPG सिलेंडर दे चुकी है।
कैसे लें फ्री में LPG सिलेंडर?
अगर व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। मुफ्त में LPG सिलेंडर पाना है तो इसके लिए आपको अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में शुरू की गई थी।
जानें क्या है प्रक्रिया ( PM Ujjwala Yojana/PMUY Registration Process)
सबसे पहले उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए रजिस्टर करना होगा। जानिए कैसे करें अप्लाई?
- इस योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिखेगा, उसपर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर लें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- घर के पास वाले LPG केंद्र में जाकर फॉर्म जमा करवा दें।
- इसके साथ-साथ सभी डॉक्यूमेंट भी दें दें।
- डॉक्यूमेंट वेरिफाई होने के बाद सरकार की तरफ से एलपीजी गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा।
क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स देने होंगे? (Documents Required)
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी
- बीपीएल कार्ड
- बैंक की फोटो कॉपी
कौन कर सकता है अप्लाई?
- इस योजना में अप्लाई करने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- महिला BPL फैमिली से होनी चाहिए।
- उसके पास बीपीएल कार्ड और राशन कार्ड जरूर होने चाहिए।
- आवेदक का या उसके किसी भी फैमिली मेंबर के नाम पर एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
मुफ्त सिलेंडर के साथ मिलती है सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अभी तक लगभग 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। इसके तहत मुफ्त में LPG सिलेंडर तो मिलता ही है बल्कि सरकार हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी भी देती है। सरकार द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक 2025 तक लाभार्थी को LPG सिलेंडर पर यह 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। इस योजना के तहत व्यक्ति को 1 साल में 12 LPG सिलेंडरों भी ही सब्सिडी दी जाती है।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines