Free Aadhaar Update Last Date 2025: स्कूल में दाखिला करना हो या बैंक अकाउंट खुलवाना हो, ऐसे कई काम हैं जिसके लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है। इसे एक मुख्य दस्तावेज माना जाता है और ऐसे में जरूरी है कि सही जानकारी के साथ आधार कार्ड अपडेट रहे। आधार में नाम, पता, जन्म तारीख जैसी जानकारी को अपडेट करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मुफ्त सुविधा प्रदान कर रखी है, लेकिन इसका फायदा बस कुछ दिनों के लिए ही मिल सकेगा। मुफ्त में आधार अपडेट की डेडलाइन खत्म होने पर फीस चुकानी पड़ेगी।
इस तारीख तक मुफ्त में आधार अपडेट की सुविधा
UIDAI के अनुसार 14 जून, शनिवार तक आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे पहले 14 दिसंबर 2024 आखिरी तारीख थी और इसे बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया। ये फ्री सर्विस घर बैठे मिल रही है। आप आसानी से घर पर ही आधार को अपडेट कर सकते हैं।
कहां से करें Free Aadhaar Update?
आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट के लिए UIDAI के myAadhaar Portal पर जाना होगा। इसके अलावा myAadhaar ऐप पर भी आधार अपडेट करने की सुविधा मुफ्त में दी जाती है। अगर 14 जून से तारीख आगे नहीं बढ़ती है तो आपको 50 से 100 के बीच फीस चुकानी पड़ सकती है। नाम, जन्म तारीख और घर के पते जैसी जानकारी को फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं।
आधार में कैसे बदलें नाम, पता और DOB?
- myAadhaar की ऑफिशियल वेबसािट या myAadhaar के ऐप में लॉनिग करें।
- यहां आधार से जो नंबर लिंक है वो एंटर करके लॉगिन करें।
- इसके बाद फोन नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और इस तरह से लॉगिन हो जाएगा।
- वेबसाइट पर लॉगिन किया है तो आपको होम पेज पर ही “Update” सेक्शन शो होगा।
- यहां नाम, घर का पता, जन्मतिथि और अन्य जानकारी को अपडेट करने को ऑप्शन मिलेगा।
- नाम पर क्लिक करके सरनेम या नाम में किसी गलती का सुधार कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आप आधार से नाम, पता या जन्मतिथि जैसी जानकारी अपडेट कर रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज को जमा करना जरूरी है। वेरीफाई करने के बाद फॉर्म को जमा करें। इसके दिन बाद अपडेट आधार कार्ड घर पहुंच जाएगा। चाहें तो वेबसाइट के जरिए फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Fixed Deposit: FD में पैसा लगाने का है प्लान? निवेश से पहले जानें 5 बातें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
9 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
11 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
12 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
18 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
20 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines