Free Aadhaar Update: “आधार कार्ड” एक मुख्य दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल स्कूल- कॉलेज में दाखिला, बैंक अकाउंट ओपन करने या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए खासतौर पर किया जाता है। आधार कार्ड के बिना कई काम को करना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि आपकी जानकारी के साथ आधार कार्ड अपडेट रहे। अगर नाम में कोई गलत है या फिर शादी के बाद सरनेम बदल लिया है तो उसे आधार कार्ड पर अपडेट जरूर करा लें। आधार में अगर घर का पता गलत है या फिर उसे अपडेट नहीं कराया है तो ये काम भी जल्द से जल्द करा लें।
इस तारीख तक मुफ्त में करें आधार अपडेट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराया जा सकता है। इसके लिए 14 दिसंबर आखिरी तारीख है। इसके बाद आधार में नाम, पता और जन्मतिथि जैसी जानकारी को बदलने या अपडेट करने के लिए आपको भुगतान करना होगा।
मुफ्त में कहां से होगा Aadhaar Update?
UIDAI के अनुसार आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि को मुफ्त में बदलने के लिए आपको ऑनलाइन प्रोसेस अपनाना होगा। इसके लिए आपको myAadhaar Portal वेबसाइट पर जाना होगा। चाहें तो आप myAadhaar ऐप को भी फोन में डाउनलोड कर आधार फ्री में अपडेट कर सकते हैं। नजदीकी आधार कार्ड केंद्र सेंटर में जाकर अगर आप आधार अपडेट करवाएंगे तो आपको 50 से 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से पेमेंट करना है आसान! जानें कैसे मिलता है AEPS की सुविधा का फायदा
How to Change Address in Aadhar Card?
- आधार में पता अपडेट करने के लिए myAadhaar वेबसाइट पर जाएं।
- आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर को एंटर करें।
- रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे एंटर करने के बाद आगे बढ़ें।
- साइट पर लॉगिन के बाद आधार अपडेट सेक्शन पर जाएं।
- यहां नाम, पता और जन्मतिथि समेत अन्य जानकारी को अपडेट करने का ऑप्शन शो होगा।
- पता बदलें के लिए Address ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Address Proof के लिए दस्तावेज जमा करें और आगे बढ़ें।
- पता बदलने के फॉर्म को भरने के बाद सब्मिट बटन दबा दें।
इस तरह से कुछ ही दिनों में अपडेटेड आधार कार्ड मिल जाएगा। वेबसाइट के जरिए आप आधार की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रोसेस को आप नाम और जन्मतिथि बदलने या अपडेट करने के लिए अपना सकते हैं। बस इसके लिए आपको उस ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा और उससे संबंधित दस्तावेज को जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें- ऐसे आधार कार्ड पर 3 साल की जेल, देना होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना! जानें UIDAI के नियम
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 hr agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
7 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
21 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines