Nitin Arora
Read More
Free Aadhaar Update: UIDAI जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए आधार कार्ड धारकों से आधार जानकारी अपडेट करने का आग्रह कर रहा है। इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज अपलोड करें। यह काम जरूरी है, इसलिए UIDAI ने 15 मार्च से 14 सितंबर, 2023 तक दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपलोड करने की भी अनुमति दी है। पहले अंतिम तिथि 14 जून, 2023 थी। इसको फिर 14 सितंबर तक बढ़ा दिया गया और अब अंतिम कुछ दिन चल रहे हैं।
एक तरफ जहां लोगों को फ्री में अपडेट करने का मौका दिया गया है, दूसरी ओर आधार केंद्र पर जाकर वहां बैठे लोगों से दस्तावेज अपडेट कराने पर सामान्य रूप से 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
UIDAI वेबसाइट के अनुसार, ‘जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए कृपया आधार को अपडेट करें। इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज अपलोड करें।’
UIDAI वेबसाइट के अनुसार, ‘आधार के लिए पहचान और पते के लिए अद्यतन सहायक दस्तावेज जीवनयापन में आसानी, बेहतर सर्विस देने और सटीक प्रमाणीकरण सक्षम करते हैं। इसलिए, हालिया पहचान और पते के दस्तावेज जमा करना आधार नंबर धारक के हित में है।’
बताया गया कि आधार कार्ड धारक 1700 से अधिक सरकारी परियोजनाओं और गैर-सरकारी सेवाओं से लाभ उठा सकते हैं। इसलिए, उनका POI/POA दस्तावेजीकरण को अपडेट रखना महत्वपूर्ण है। यह जरूरी है कि आपका आधार डेटा सही हो और हमेशा अपडेट रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।