Fraud Phone Numbers List: साल 2023 में फ्रॉड के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हैकर्स भी किसी के साथ ठगी करने के लिए नए-नए तरीके ला रहे हैं। इससे हैकर्स को ट्रेस करना बेहद ही मुश्किल होता जा रहा है। उन्हीं में से एक तरीका है कि कॉल करके लोगों को अपने जाल में फंसाया जा रहा है। BeenVerified की रिपोर्ट में उन 5 नंबरों के बारे में बताया है जिन से ठगी का काम किया जाता है। इसलिए आपको उन 5 नंबरों के बारे में जानना जरुरी है, जिससे आप अपनी मेहनत की पूंजी को सेफ रख पाएं।
1. 865630-4266
ये वो नंबर है जिससे खाता अनलॉक करने की बात कही गई थी। मतलब ये कि आपका अकाउंट ब्लॉक हो गया है, अगर इसे अनब्लॉक करना चाहते हैं तो दी हुई लिंक पर क्लिक करें। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया जाता है, वैसे ही वायरस की एंट्री फोन में हो जाती है।
2. 469709-7630
ये वो नंबर है जिससे मदद की गुहार लगाई गई है। यानी मैं आपके रिश्तेदार का भाई बोल रहा हूं, मुझे 2,000 रुपए की जरुरत है, जल्द ही सेंड कर दें। कई लोग बातों में आकर पैसे सेंड भी कर देते हैं। और जब वापसी की बात आती है तो फोन नंबर स्विच ऑफ मिलता है।
3. 863532-7969
इस नंबर से बताया गया कि आपका डेबिट कार्ड बंद कर दिया गया है, इसलिए अगर आप जारी रखना चाहते हैं तो भेजी गई लिंक पर क्लिक करें और अपने कार्ड डिटेल्स वहां दर्ज करें। ऐसा करने से सारी डिटेल्स हैकर्स के पास पहुंच जाती है। साथ ही विश्वास में आकर हम ओटीपी के बारे में बता दिया करते हैं।
4. 312339-1227
इस नंबर से नई-नई स्कीम के जाल में फंसाया गया है। जैसे वजन घटाना चाहते हैं तो ये क्लास ज्वॉइन करें। उसके लिए पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। उस फॉर्म में ही यूजर्स की सारी डिटेल्स ले ली जाती है।
यह भी पढ़ें- EV कंपनी का शेयर बन गया रॉकेट, 1 साल में दिया 110 फीसदी का शानदार रिटर्न
5. 347437-1689
ये नंबर बिजनेस बढ़ाने के लिए टिप्स देने का वादा करता है। कहा जाता है कि अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो दिए हुए लिंक पर क्लिक करें, सलाह के साथ छोटे लोन का भी सहारा मिल जाएगा। लिंक पर क्लिक करते ही बैंक अकाउट से खाता खाली होने का मैसेज आ जाता है।
ऐसे में अगर आप सेफ रहना चाहते हैं तो किसी भी अनजान नंबर की लिंक पर क्लिक ना करें। साथ में ओटीपी तो किसी भी हालत में ना बताएं। सावधानी अगर रखी जाएगी, तो कोई भी हैकर अकाउंट हैक नहीं कर पाएगा।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
4 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
9 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
11 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
13 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
15 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines