Share Market: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, इस हफ्ते यानी 23 जून से 27 जून के दौरान भारतीय बाजारों में 13,107.54 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया गया। इन नए निवेशों के साथ जून के महीने में कुल शुद्ध निवेश अब 8,915 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो सकारात्मक बदलाव के संकेत के साथ मजबूत निवेश निवेशकों के विश्वास में बढ़ोतरी को दर्शाता है। खासकर सोमवार और शुक्रवार को भारी खरीदारी की गई।
तनाव कम होने के बाद हुआ बदलाव
विदेशी निवेशकों की गतिविधियों में हाल ही में जो बदलाव देखने को मिला है, वह अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद हुआ है। वैश्विक धारणा में सुधार ने निवेशकों को भारत जैसे उभरते बाजारों को और ज्यादा अनुकूल रूप से देखने के लिए प्रोत्साहित किया है।
ये भी पढ़ें: क्या है धर्म चक्रवर्ती सम्मान, PM मोदी को जैन समाज ने इस उपाधि से क्यों नवाजा?
घरेलू मोर्चे पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में अपनी नवीनतम मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, भारतीय अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति निम्न स्तर पर बनी हुई है, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो रहा है। ग्लोबल स्टेबिलिटी और पॉलिसी सपोर्ट ने भारत को विदेशी निवेश के लिए एक अट्रेक्टिव डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित किया है।
मई में कैसा रहा निवेश?
इससे पहले मई में शुद्ध विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPIs) प्रवाह 19,860 करोड़ रुपये के साथ सकारात्मक रहा। इसके बाद विदेशी निवेश के मामले में मई इस साल अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला महीना बन गया। पिछले महीनों के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि एफपीआई ने मार्च में 3,973 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। जनवरी और फरवरी में उन्होंने 78,027 करोड़ रुपये और 34,574 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
ये भी पढ़ें: LIVE: PM मोदी के ‘मन की बात’ सुनें, रेडियो पर प्रसारित हो रहा 123वां एपिसोड
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
13 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
17 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
19 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
19 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
20 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines