IPL का दीवाना कौन नहीं है, हम सभी फैंस इस लीग को बहुत प्यार करते हैं। वहीं अगर क्रिकेटर्स की बात करें तो हर कोई इस लीग में अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। लेकिन आज हम आपको उस एक शख्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल को छोड़कर एक बिजनेसमैन बनने की ठानी और आज 117 करोड रुपए की कंपनी खड़ी कर दी। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर सर्वेश शशि के बारे में। दरअसल सर्वेश ने अपने आईपीएल सपने को छोड़कर बिजनेस की तरफ कदम बढ़ाया, और इसमें उनकी मदद बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा कपूर ने की।
कैसे जुड़े सर्वेश योगा के साथ
शशि कॉलेज ड्रॉप आउट भी रहे हैं और अब Sarva and Diva Yoga के CEO हैं। अगर उनकी कंपनी की वैल्यूएशन की बात करें तो यह 14.1 मिलियन डॉलर यानी करीब 117 करोड रुपए बैठती है। दरअसल शशि का लगाव योगा में उनके पिता की वजह से हुआ था। हुआ ये कि उनके पिता शशि कुमार ने एक योगा क्लास ज्वाइन की, लेकिन वह इसे आगे कंटिन्यू नहीं कर पाए तो उन्होंने अपने बेटे सर्वेश से उस क्लास में जाने को कहा। यहीं से सर्वेश और योगा का एक दौर शुरू हो गया। आज सर्वेश Alia Bhatt और Yami Gautam जैसे बड़े स्टार को भी योगा सिखाते हैं।
3 स्टूडियो के जरिए सिखाते हैं योगा
आपको बताते चलें सर्वेश के पिता यानी शशि कुमार चेन्नई के एक बिजनेसमैन हैं। साथ में उन्होंने चेन्नई में तीन स्टूडियो खोले हैं जिनमें योग से सिखाया जाता है कि कैसे अपनी लाइफ स्टाइल को सुधार सकें। इस कंपनी का एक ऐप भी है जो वर्चुअल क्लास देता है। अभी इन्होंने 12.1 मिलियन डॉलर की फंडिंग भी उठाई है।
यह भी पढ़ें- Life Certificate अभी तक नहीं किया सबमिट? 30 नवंबर से पहले पेंशनभोगी डिजिटली कर लें काम
3 साल में ही 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
गौरतलब है कि सर्वेश योगा में एक्सपर्ट हैं, इससे पहले तमिलनाडु क्रिकेट खेलने के बाद सर्वेश को आईपीएल में खेलने का मौका मिलने ही वाला था। दो टीमों के साथ उनकी बातचीत भी चल रही थी। लेकिन उन्होंने अपने Sarva and Diva Yoga को लॉन्च करने के लिए आईपीएल को छोड़ दिया। Sarva and Diva Yoga के साथ 2013 में यह सफर शुरू हुआ था और सिर्फ तीन साल बाद ही कंपनी 2016 में 100 करोड़ की वैल्यूएशन तक पहुंच गई।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
27 mins ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 hr agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 hr agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
5 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
17 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
21 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
22 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines