Foreign Travel without Passport: विदेश जाना है, लेकिन पासपोर्ट नहीं है? तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब बिना पासपोर्ट भी विदेश जाया जा सकता है और बहुत से देश तो ऐसे हैं, जहां आपको वीजा की भी जरूरत नहीं होती। देखा जाए तो ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता कि बिना पासपोर्ट कैसे कोई विदेश जाएगा। हालांकि, भारत के आधार कार्ड से अब कुछ देश में आप यात्रा कर सकते हैं। इस सुविधा के बारे में आपको पता होना चाहिए।
इन दो देशों में ये लोग सिर्फ आधार कार्ड से कर सकते हैं यात्रा
अगर आपकी उम्र 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक है तो आप अपने आधार कार्ड पर ही दो देशों में प्रवेश पा सकते हैं। ये दो देश भूटान और नेपाल हैं। भूटान जाने के इच्छुक भारतीय यात्रियों को या तो अपना पासपोर्ट साथ रखना होगा, जिसकी न्यूनतम वैधता 6 महीने है। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो वोटर आईडी कार्ड से भी आपका काम चल सकता है। बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षणिक स्कूल आईडी कार्ड ले जाने की सलाह दी जाती है। भारत से भूटान सड़क और हवाई मार्ग दोनों से जुड़ा हुआ है।
वहीं, भारत के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से नेपाल के काठमांडू के लिए हवाई सेवाएं हैं। भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत है या नहीं, इस सवाल के जवाब में नेपाल सरकार का कहना है कि हमें केवल एक ऐसे दस्तावेज की जरूरत है, जो आपकी भारतीय नागरिकता साबित करे। इसके लिए आप अपना वोटर आईडी कार्ड या भारतीय पासपोर्ट पेश कर सकते हैं।
c
अब बिना वीजा के इन देशों में जाएं
भूटान और नेपाल के अलावा कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पासपोर्ट तो चाहिए लेकिन वीजा की जरूरत नहीं है। एक भारतीय पासपोर्ट धारक के रूप में, आप बिना पूर्व वीजा अनुमोदन के दुनिया भर में 58 यात्रा स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, थाईलैंड, मकाओ, भूटान, कंबोडिया, नेपाल, केन्या, म्यांमार, कतर, युगांडा, ईरान, सेशेल्स और जिम्बाब्वे उन जगहों की लंबी सूची में शामिल हैं जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
3 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
5 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
7 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines