आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और भारी बोझ पड़ने वाला है. क्रिसिल, एलारा और कोटक नियो के विश्लेषकों की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल और सप्लाई चेन बाधित होने के कारण एफएमसीजी (FMCG) कंपनियों के लिए कच्चा माल 74% तक महंगा हो गया है. इसका सीधा असर कंपनियों के मुनाफे और आने वाले दिनों में रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर पड़ने वाला है. जानिये किन चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं और इसके पीछे क्या मुख्य वजहें हैं.
कौन-कौन सी चीजें हो सकती हैं महंगी?
साबुन, टूथपेस्ट, चॉकलेट, कुकिंग ऑयल (खाद्य तेल), चाय और बिस्किट जैसे रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान आने वाले दिनों में और महंगे हो सकते हैं. कंपनियां बढ़ती लागत का बोझ उठाने के लिए अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं.
कितना महंगा हुआ कौन-सा कच्चा माल?
आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले के मुकाबले कच्चे माल की कीमतों में भारी उछाल आया है.
क्रूड से तैयार मटेरियल: 74% तक महंगा
प्लास्टिक रेजिन: 60% की बढ़ोतरी
कोको: 46% महंगा
ट्रक किराया (ढुलाई): 13% बढ़ा
चीनी (थोक में): 12.7% महंगी
पाम ऑयल (आयातित): 10% महंगा
खाद्य तेल: 9.4% बढ़ा
चाय: 5.6% महंगी
दूध: 4.0% महंगा
मक्का: 3.3% महंगा
कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दाम?
क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़कर करीब $113 प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जिससे खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों की लागत काफी बढ़ गई है. अभी तक कंपनियां पुराने स्टॉक के जरिए काम चला रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे पुराना स्टॉक खत्म होगा, बढ़ी हुई लागत का असली असर दिखाई देगा. दूसरी ओर कमजोर मानसून की वजह से ग्रामीण इलाकों में मांग पर असर पड़ा है, जिससे कंपनियों का मार्जिन (मुनाफा) 1 से 1.5% तक घट सकता है. हालांकि, त्योहारी सीजन के चलते शहरी मांग अभी मजबूत बनी हुई है.
मोबाइल रिचार्ज भी हो सकते हैं 15% तक महंगे!
फूड आइटम्स और रोजमर्रा के सामान के अलावा, मोबाइल्स यूजर्स के लिए भी बुरी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां इस साल दिसंबर तक मोबाइल टैरिफ में 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. इसके बाद अगले 10 वर्षों तक हर दो साल में मोबाइल सर्विस 12% तक महंगी होने की आशंका जताई गई है.
संबंधित खबरें
JK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 hr ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
5 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
11 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
14 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
15 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
20 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
20 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines