हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'आलसी, कमबख्त और बेवकूफ पति' Flipkart के प्रचार का अनोखा तरीका, विरोध होने पर उठाया ये बड़ा कदम

Flipkart Posting Misandrist Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर National Council for Men affairs ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई। इसके बाद ई कॉमर्स साइट ने वीडियो हटा दी है।

विज्ञापन

Flipkart Posting Misandrist Video: ई कॉमर्स साइट Flipkart आए दिन अपने एडवर्टाइजमेंट के लिए नए-नए तरीके अपनाती है। इसी कड़ी में हाल ही में उसने साइट पर महिलाओं के प्रोडक्ट पर लगी सेल के प्रचार के लिए एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो में महिला एक ट्रक भरकर हैंडबैग मंगवा लेती है। वीडियो में इतनी अधिक संख्या में बैग को छिपाने के लिए कई तरीके बताए जाते हैं, जिसमें पति को ‘आलसी, कमबख्त और बेवकूफ पति’ कहकर संबोधित किया जाता है।

सोशल मीडिया पर हुआ विरोध

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर National Council for Men affairs ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई। हालांकि इसके बाद ई कॉमर्स साइट ने वीडियो तो हटा दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर उसे इस पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है। Flipkart ने वीडियो पर खेद जताते हुए आगे ऐसा नहीं करने की बात कही है। जबकि काउंसिल ने इस वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की वीडियो का क्या औचित्य हुआ?

ये भी पढ़ें: Vodafone Idea का नहीं चला था नेटवर्क, अब कंपनी को देना होगा इतना हर्जाना

ऐसे हुई थी फ्लिपकार्ट  की शुरुआत

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया। एक यूजर ने कहा ये शर्मनाक है, एक अन्य ने ई कॉमर्स साइज का बहिष्कार करने की बात कही। बता दें फ्लिपकार्ट का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है, इस कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी। शुरुआत में ये केवल बुक्स बेचती थी। वर्तमान में ये सभी प्रोडॅक्टस बेचती है।

ये भी पढ़ें: बेहतर बॉस बनना है तो दूर कर लीजिए ये 5 आदतें, वरना पल भर में खो जाएगी रिस्पेक्ट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें