Flipkart, Amazon Festive Sale: इस समय भारत देश में फेस्टिव सेल चल रही है। अमेजन, फ्लिपकॉर्ट से लेकर कई ऑनलाइन कंपनियां इस समय तमाम ऑफर ले कर आईं हैं। लग तो यही रहा है कि ऑफर शानदार हैं पर पर्दे के पीछे की तस्वीर कुछ और ही है। कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि सेल के नाम पर लूट हो रही है, कंपनियां अपनी मनमानी के अनुसार सेल करने में लगी हैं, साथ में जमकर पैसा बना रहीं हैं।
अगर आपने इस सेल में शॉपिंग की है तो ये समस्याएं आपने भी फेस की होंगी। कभी तो आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि सेल तो बस कहने के लिए है, नहीं तो ऐसा कोई फायदा दिख नहीं रहा है। चलिए आपको वो बातें बताते हैं, जिन पर आपको विचार करना चाहिए।
1. EMI को लेकर कर रहे हैं फेर
यहां पर कंपनियां दिमाग से खेल रही हैं। EMI के प्राइज को प्रॉडक्ट के प्राइज की जगह दिखाया जा रहा है। जिससे कंफ्यूजन पैदा हो सकता है। ग्राहक EMI के प्राइज को एक्चुअल प्राइस मान कर शॉपिंग के लिए चला जाता है।
यह भी पढ़ें – लॉकडाउन में की 20 घंटे ट्रेनिंग से लेकर 7 साल में कोडिंग, ऐसा है Pranjali Awasthi का जादू
2. MRP के साथ हो रहा है खेल
इसके अलावा ये भी देखा जा रहा है कि प्रॉडक्ट के MRP को ज्यादा करके अपनी वेबसाईट पर डिस्काउंट दिखाकर कम कर दे रहे हैं। इसके बारे में भी कई ग्राहक शिकायत कर रहे हैं।
3. बड़ी डील्स हो रहीं है कैंसिल
इसके अलावा अगर आप बड़ी डील लेने में सफल हो गए हैं तो खुश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ ही घंटों या दिन में ऑर्डर कैंसिल हो जा रहा है। और फिर बड़े हुए अमाउंट के साथ आपको वापस से प्रॉडक्ट नजर आ रहा है।
4. प्राइस लॉक फैसेलिटी हो गई फ्लॉप
प्राइस लॉक मतलब आप कुछ पैसे देकर किसी प्रॉडक्ट को रोक सकते हैं। पर ऐसी समस्या आ रही है कि प्राइस लॉक करने के बाद भी प्रोडक्ट आउट ऑफ सेल हो जा रहा है।
इन सभी बातों को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि सेल के नाम पर कंपनियां पैसा बनाने में लगी हुईं हैं। वहीं ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
12 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
13 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
21 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines