सर्दियों के दौरान अक्सर फोग या कोहरे के कारण फ्लाइट्स कैंसल या डिले हो जाती हैं। इसके कारण यात्रियों को बहुत परेशानी होती है और उनका समय भी बर्बाद होता है। हालांकि, इस समस्या को दूर करने और लोगों को तुरंत फाइनेंशियल हेल्प दिलाने के लिए बीमा कंपनियां ने इंस्टेंट फ्लाइट डिले पेमेंट सुविधा शुरू की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस्टेंट रिटर्न पॉलिसी
इस सुविधा के तहत बीमा कंपनियां बिना किसी कागजी कार्रवाई के इंस्टेंट रिफंड देती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस इंश्योरेंस बेनिफिट के तहत चार घंटे या उससे अधिक देरी से चलने वाली फ्लाइट के लिए ऑटोमेटिक सेटलमेंट की सुविधा है। इसका मतलब है कि यात्रियों को अब मैन्युअली इसके लिए अप्लाई नहीं करना होगा। बता दें कि ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय, यात्रियों को अपनी फ्लाइट की डिटेल शेयर करनी होगी।
कैसे काम करती है सुविधा?
बता दें कि बीमा कंपनी रियल टाइम में फ्लाइट्स की स्थिति को ट्रैक करती है और हर स्थिति से अपडेट रहती हैं। ऐसे में अगर आपकी फ्लाइट में चार घंटे से अधिक की देरी होती है, तो आपको ऑटोमेटिक नोटिफिकेशन मिल जाता है। इसके बाद एक बार जब आप अपने बैंक अकाउंट डिटेल शेयर करते हैं, तो बीमा कंपनी क्लेम अमाउंट आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर देती है।
ऐसे में अगर आपकी फ्लाइट में चार घंटे से अधिक की देरी होती है, तो आपको एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करने के लिए वित्तीय राहत मिलनी चाहिए। हालांकि, कुछ परिस्थितियां ऐसी हैं जो इस सुविधा द्वारा कवर नहीं की जाती हैं।
क्या कवर नहीं करती इंश्योरेंस पॉलिसी?
अगर यात्री की गलती के कारण फ्लाइट कैंसिल होती है या छूट जाती है तो बीमा कंपनी लागत को कवर नहीं करेगी। इसके अलावा यदि परिस्थितियां बीमा कंपनी के स्टैंडर्ड को पूरा नहीं करती हैं, तो भी कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। ऐसे में कोई भी पॉलिसी लेने से पहले अच्छे से टर्म और कंडीशन को पढ़ लें।
यह भी पढ़ें – भारत में गरीबी दर में गिरावट, ग्रामीण क्षेत्रों में 4.86% और शहरी में 4.09%: SBI रिपोर्ट
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines