Flight Booking Trick: फ्लाइट में घूमने जाने की इच्छा लगभग सभी की रहती होगी, लेकिन पहले के मुकाबले जितनी भी तुलना व ऑफर का इस्तेमाल कर लो यह सफर आज भी आम लोगों की जेबों पर भारी पड़ता है। ऐसे में हम एक खास ट्रिक लेकर आए हैं, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। दरअसल, आपको फ्लाइट की सबसे सस्ती टिकट खोजने के लिए गूगल का सहारा लेना पड़ेगा।
उदाहरण के तौर पर समझें, जैसे आपको दिल्ली से गोवा जाना है तो गूगल पर दिल्ली से गोवा फ्लाइट की जानकारी के लिए सर्च करें। इसके बाद तारीख का चयन करेंगे तो उस दिन की सारी फ्लाइट्स की लिस्ट सामने खुलकर आ जाएगी।
अब आगे क्या करें?
- अब प्रिफर्ड टाइम या एयरलाइन के हिसाब से अपनी फ्लाइट चुनें।
- आप फ्लाइट चुनेंगे एक और लिस्ट खुल जाएगी।
- इसमें अलग-अलग वेबसाइट्स की जानकारी होगी।
- हर वेबसाइट में फ्लाइट की अलग-अलग कीमत होगी। आप देख पाएंगे कि ज्यादातर साइट पर ऑफिशियल वेबसाइट की तुलना में काफी कम कीमत पर फ्लाइट की पेशकश की जा रही होगी।
आपको ध्यान रखना चाहिए कि एक वेबसाइट पर फ्लाइट के प्राइज चेक करेंगे तो रकम ज्यादा ही रहेगी। इसके बजाए आप गूगल पर जाएं ना कि किसी विशेष साइट पर और फ्लाइट की कीमत ऐसे ही तलाशें, जैसे ऊपर बताया गया है।
एक समस्या भी है!
दरअसल, आप जब अलग-अलग साइट पर जाकर फ्लाइट चेक करेंगे तो आपको वहां पर अकाउंट भी बनाना होगा। अब हर साइट पर अकाउंट बनाना और उनका पासवर्ड याद रखना एक बड़ी समस्या हो सकती है। इसमें आप एक काम कर सकते हैं, वो यह कि आप रेट चेक कर लें और जिस साइट के रेट पसंद आए, उसकी ही साइट खोलकर अकाउंट बना लें।
ये साइट क्यों देंगी सस्ते में टिकट
जैसे थोक वाले और दुकानदार के रेट में फर्क मिलता है। ऐसे ही ये बुकिंग वेबसाइट्स एयरलाइंस से एक साथ ज्यादा टिकट्स खरीद लेती हैं और एयरलाइंस से भारी डिस्काउंट मिलता है। इसके बाद ये अपना प्रॉफिट निकालकर उनसे टिकट खरीदने वाले ग्राहकों को भारी डिस्काउंट दे पाती हैं।
संबंधित खबरें
DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
4 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
4 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
7 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
11 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
11 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
19 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 day agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines