Personal Finance: ऐसे लोग जो बिना जोखिम के अपने निवेश को बढ़ते देखना चाहते हैं, उनके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे बेहतर विकल्प है। इसी तरह, सरकार द्वारा समर्थित वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) भी सीनियर सिटीजन के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प है। यह योजना रिटायर्मेंट के लिए एक अच्छा फंड तैयार करने के लिहाज से बेहतरीन है। इसके तहत हर तिमाही पर निवेशकों को ब्याज भी मिलता है।
ये है फायदे का गणित
वरिष्ठ नागरिक बैंक FD या फिर SCSS में से किसे चुनें, यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण सवाल है। इन योजनाओं में आप मंथली और एकमुश्त निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। कहने का मतलब है कि आप हर महीने कुछ राशि निवेश कर सकते हैं या अगर आपके पास पैसा है तो एक बड़ा अमाउंट एक बार में लगा सकते हैं। चलिए उदाहरण से समझते हैं कि अगर आप 7,50,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की 5-वर्षीय एफडी और एससीएसएस में से किसमें आपको ज्यादा फायदा होगा।
SBI की एफडी पर ब्याज दर
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर: 3.50%-7.25% प्रति वर्ष
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर: 4.00%-7.75% प्रति वर्ष
एसबीआई टैक्स सेविंग एफडी: 6.50% (सामान्य नागरिकों के लिए) और 7.50% (वरिष्ठ नागरिकों के लिए)
SBI की 5 वर्षीय FD की कैलकुलेशन
जमा राशि: 7,50,000 रुपये
कुल अर्जित ब्याज: 2,85,315 रुपये
मैच्योरिटी अमाउंट: 10,35,315 रुपये
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) की ब्याज दरें
वर्तमान दर (1 जनवरी, 2024 से): 8.2% प्रति वर्ष
देय ब्याज: त्रैमासिक (1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर, 1 जनवरी)
एससीएसएस के लिए पात्रता मानदंड
60 वर्ष या उससे से अधिक आयु के व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं।
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लेने वाले 55 से 60 वर्ष की आयु वाले भी इसमें निवेश कर सकते हैं।
इस योजना के तहत संयुक्त खाता केवल जीवनसाथी के साथ ही खोला जा सकता है।
SCSS डिपॉजिट लिमिट और टैक्स बेनिफिट
न्यूनतम जमा: 1,000 रुपये
अधिकतम जमा: 30,00,000 रुपये
टैक्स लाभ: निवेश पर धारा 80C के तहत छूट मिलती है
एससीएसएस की कैलकुलेशन
मैच्योरिटी अमाउंट: 10,57,500 रुपये
त्रैमासिक ब्याज: 15,375 रुपये
5 वर्षों में अर्जित कुल ब्याज: 3,07,500 रुपये
कहां खुलता है खात?
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) में निवेश करना बहुत आसान है। इसके तहत खाता किसी भी सरकारी बैंक या डाकघर में खोला जा सकता है। SCSS की अवधि 5 वर्ष है, लेकिन 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। चूंकि इस योजना में तिमाही ब्याज का भुगतान किया जाता है, इसलिए यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित आय का स्रोत बन जाती है।
यह भी पढ़ें – बिटकॉइन के लौटेंगे ‘अच्छे दिन’, कीमतों में लगेगी आग? बड़ा कदम उठाएंगे Donald Trump
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
7 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
8 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
11 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
12 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
12 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
13 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
14 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
15 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
16 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines