Fixed deposit special schemes: अधिक ब्याज देने वाली ये 4 FD योजनाएं 2023 में हो जाएंगे समाप्त, जल्द करें निवेश
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Fixed deposit special schemes: बात जब अपनी मेहनत की कमाई की हो तो सुरक्षित तरीके से कहां निवेश करें, उसपर ध्यान देना चाहिए। आज भी जब सुरक्षित निवेश साधनों में निवेश करने की बात आती है, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएं अभी भी बाजार में अस्थिरता को देखते हुए सबसे अधिक मांग वाली हैं। इस वर्ष अधिकांश बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रेपो दर के अनुरूप कई बार संशोधित किया है।
इस वित्तीय वर्ष में, आरबीआई ने अपनी रेपो दरों को चार बार संशोधित कर 4.40 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया है। औसतन, सार्वजनिक और निजी बैंकों ने इस वित्तीय वर्ष में अपनी ब्याज दरों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।
पिछले छह महीनों में, प्रमुख सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ-साथ कई छोटे वित्त बैंकों (एसएफबी) ने अल्पकालिक और दीर्घकालिक जमाओं के लिए एफडी दरों में काफी वृद्धि की है।
इसके अलावा, कई बैंकों ने निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकर्षक और उच्च दरों की पेशकश करने वाली विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं शुरू की हैं। यहां 4 विशेष योजनाएं हैं जो बहुत स्पेशल हैं और अगले साल समाप्त हो जाएंगी।
भारत के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज की पेशकश करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी विशेष एफडी योजना, एसबीआई वीकेयर लॉन्च की। यह योजना 31 मार्च, 2023 को समाप्त हो जाएगी।
निजी क्षेत्र का ऋणदाता एचडीएफसी बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना- Senior Citizen Care FD की पेशकश कर रहा है। यह योजना 31 मार्च, 2023 तक चालू है।
आईसीआईसीआई बैंक भी अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए एक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पेश कर रहा है, जहां यह 50 बीपीएस की मौजूदा अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक एफडी दरों के ऊपर 10 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
सार्वजनिक ऋणदाता पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आम निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्रिसमस पर 666 दिनों की एफडी योजना शुरू की। बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए 7.75 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.05 प्रतिशत ब्याज दरें रखीं गई हैं। यह 666 दिनों में परिपक्व होने वाली योजना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: