Fixed Deposit Scheme Interest Rate: एफडी स्कीम में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, बैंक ने 8.05% तक ब्याज दर वाली स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को बंद करने का विचार अभी के लिए टाल दिया है और इसकी समय सीमा को बढ़ा दी है। निवेशकों के पास इस स्पेशल स्कीम में निवेश करने के लिए अभी भी मौका है। अगर आप 400 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 8.05% तक ब्याज दर का फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि किस बैंक द्वारा 400 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम दी जा रही है।
इस बैंक ने बढ़ाई समय सीमा
इंडियन बैंक द्वारा दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की समय सीमा बढ़ाई गई है। दोनों स्कीम, एफडी निवेशकों के लिए बेस्ट हो सकती है। “Ind Super 400 Days” नामक स्पेशल एफडी स्कीम की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 थी, लेकिन अब इसकी आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है।
कितने रुपये तक की हो सकती है एफडी?
बैंक के अनुसार Ind Super 400 Days की स्पेशल स्कीम में 30 जून 2025 तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत निवेशक 10,000 रुपये से 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं। रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की तुलना में इसमें ब्याज दर अधिक मिल रहा है।
रेगुलर एफडी से अधिक फायदा
इंडियन बैंक के स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकेगा। रेगुलर एफडी की तुलना में सीनियर सिटीजन को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 0.15% अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगा।
किसे मिलेगा ज्यादा ब्याज?
- स्कीम के तहत 400 दिनों की एफडी पूरा होने पर जनरल ग्राहकों को 7.30% ब्याज दर मिलेगा।
- सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.80% ब्याज दर का लाभ मिलेगा।
- सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.05% ब्याज दर मिलेगा।
300 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम
इंडियन बैंक की ओर से एक स्पेशल स्कीम और पेश की जाती है जो 300 दिनों की अवधि के साथ है। कम समय के लिए एफडी करवानी है तो आप निवेश करने का सोच सकते हैं। 20 जून 2025 तक Ind Supreme 300 Days की स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत जनरल ग्राहकों को 7.05%, सीनियर सिटीजन ग्राहकों 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.80% ब्याज दर मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Best FD Rates: ये 15 बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर तगड़ा मुनाफा! मिलेगा 9.5% तक ब्याज दर!
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
7 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
7 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
9 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines