Fixed Deposit: “फिक्स्ड डिपॉजिट” एक ऐसा निवेश जिसमें लंबे समय के लिए आप पैसे लगा सकते हैं और बिना कोई जोखिम या मार्केट रिस्क के सालाना ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं। इस निवेश को बहुत आसान और सुरक्षित माना जाता है। सरकारी और प्राइवेट बैंकों के अलावा फाइनेंशियल कंपनियों द्वारा एफडी स्कीम प्रदान की जाती है। अलग-अलग अवधि और ब्याज दर के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट की विभिन्न स्कीम उपलब्ध है। अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का सोच रहे हैं और अधिक फायदा चाहते हैं तो जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। एफडी में निवेश से पहले 5 बातें जरूर ध्यान में रखें।
एफडी पर मिलने वाला ब्याज दर
आज की जमा रकम पर सालों बाद कितना मुनाफा होगा या कितना ज्यादा रिटर्न हासिल कर सकेंगे, ये जानने के लिए सबसे पहले ये जान लीजिए कि आप कहां और कितने ब्याज दर वाली एफडी स्कीम में निवेश कर रहे हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम हैं जो अलग-अलग ब्याज दर के साथ होती हैं। जरूरत के अनुसार एफडी स्कीम में निवेश करने का सोच सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट ओपन करवाने के साथ निवेश कर सकते हैं। हालांकि, ब्याज दर पर जरूर ध्यान दें क्योंकि जितनी भी अवधि के साथ आप एफडी में निवेश करते हैं मैच्योरिटी होने तक तय ब्याज दर का लाभ ही मिलता है।
Fixed Deposit की अवधि
FD में निवेश से पहले ये जरूर देख लीजिए कि जिस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट ओपन कर रहे हैं, वहां कितनी अवधि तक एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य बैंकों में कितनी अवधि पर कितना ब्याज दर दिया जा रहा है। आमतौर पर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी अवधि होती है। अवधि को 5 साल तक बढ़ाने की अधिकतम सुविधा प्रदान की जाती है। सलाह अनुसार 13 महीने या 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम को बेस्ट माना जाता है। एक निवेश के तौर पर आप इतनी अवधि वाली एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट करने के फायदे
FD में निवेश से पहले उसके साथ मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जरूर जान लीजिए। आमतौर पर अधिक ब्याज दर के अलावा निवेशकों को लोन की सुविधा भी मिलती है। इसका मतलब ये है कि आप एफडी पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। एफडी निवेश की रकम का 75 प्रतिशत हिस्सा लोन के तौर पर मिल सकता है। नियम के तहत निवेशक को एफडी की समय सीमा तक ही लोन की सुविधा मिलती है। उदाहरण के लिए 10 साल की एफडी लेते हैं और दूसरे साल में लोन लेने के लिए आवेदन करते हैं तो 8 साल की अवधि के लिए लोन मिल सकता है।
भरोसेमंद बैंक का चयन करना जरूरी
बैंकिंग सेक्टर में एक से बढ़कर एक बैंक हैं जिनमें प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के बैंक शामिल हैं। इसके अलावा फाइनेंशियल कंपनियां भी हैं जो ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम प्रदान करती हैं। अगर आप एफडी करने का सोच रहे हैं तो जान लें कि एफडी प्रदान करने वाला बैंक या कंपनी रजिस्टर्ड है या नहीं। DICGC के अंतर्गत रजिस्टर्ड आने वाले बैंक में अगर 5 लाख रुपये तक राशि जमा है तो उसके वापस मिलने की संभावना रहती है। भारतीय रिजर्व बैंक और DICGC के अंतर्गत रजिस्टर्ड बैंकों में एफडी निवेश करने पर आपके पैसे सुरक्षित रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Fixed Deposit: क्या है फिक्स्ड डिपॉजिट? निवेश करने पर फायदा या नुकसान, यहां पूरा समझें
बैंक और NBFC में तुलना करना जरूरी
नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) और बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट में तुलना जरूर कर लीजिए। दोनों में ब्याज दर को तय करने के लिए एफडी के टर्म और टाइप पर गौर किया जाता है। दोनों के बीच की तुलना से आपके लिए एक बेहतर निवेश प्लान को चुनना आसान हो सकेगा। एनबीएफसी और बैंकों द्वारा एफडी पर अलग-अलग सुविधाएं और ब्याज का फायदा मिलता है। अगर आप लंबे समय तक निवेश करने की प्लानिंग में हैं और भविष्य में उसकी अवधि को भी बढ़ाना चाहेंगे तो ये जरूर देख लें कि जहां निवेश करने जा रहे हैं वहां एफडी को मैच्योर होने के बाद कितनी अवधि तक बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं, जमा राशि पर कौन ज्यादा रिटर्न दे रहा है? ये भी जरूर देख लीजिएगा। अगर अचानक से जरूरत पड़ने पर पैसे चाहिए हो तो तत्काल जरूरत के लिए एफडी तुड़वाने की सुविधा है या नहीं? एफडी तुड़वाने पर कितना नुकसान हो सकता है? या फिर ये भी जरूर देखें कि एफडी पर कौन लोन सुविधा दे रहा है और किस में ज्यादा फायदा मिल सकता है। इन सभी चीजों पर गौर करने के बाद आप एफडी में निवेश करें जो बाद में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सबसे कम और ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक कौन से हैं?
देश में स्मॉल फाइनेंस बैंक, सार्वजनिक बैंक और निजी बैंक हैं जो अलग-अलग ब्याज दर वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को पेश करने के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से अधिक ब्याज वाली एफडी स्कीम को प्रदान किया जाता है। जबकि, सार्वजनिक बैंक और निजी बैंक द्वारा भी एफडी पर अधिक ब्याज दिया जाता है। सामान्य नागरिक की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिलता है। 80 साल या उससे अधिक उम्र वाले सुपर वरिष्ठ नागरिक कहलाते हैं जिन्हें एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है।
ये भी पढ़ें- Best FD Banks 2025: भारत में ये टॉप बैंक दे रहे हैं एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न, मिलेगा 9% तक ब्याज दर
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
21 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines