हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

SBI से HDFC बैंक तक, साल 2026 में कौन देगा FD पर ज्‍यादा ब्‍याज

साल 2026 से बैंकों में FD पर म‍िलने वाले ब्‍याज की दरों में बदलाव होने वाला है. अगर आप क‍िसी बैंक में फ‍िक्‍स्‍ड ड‍िपॉज‍िट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये पहले पता कर लेना चाह‍िए क‍ि कौन सा बैंक FD पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज दे रहा है. ताक‍ि आपको ज्‍यादा र‍िटर्न म‍िल सके.

विज्ञापन
साल 2026 में सभी बैंक अपने एफडी पर ब्‍याज दरों में बदलाव लागू कर रहे हैं.

एक तरफ जहां SIP और शेयर बाजार में न‍िवेश का चलन बढ़ा है. वहीं अब भी बहुत से रूढ़िवादी न‍िवेशक जो सुरक्षा और पक्के रिटर्न पसंद हैं, वह फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे भरोसेमंद तरीकों में से एक मानते हैं. ऐसे लोगों के बीच FD अभी भी सबसे पसंदीदा विकल्प बने हुए हैं, खासकर उन निवेशकों के लिए जो उतार-चढ़ाव के बजाय स्थिरता चाहते हैं.

SBI से लेकर HDFC बैंक तक कई बड़े भारतीय लेंडर्स ने अलग-अलग समय के लिए फिक्स्ड डिपॉज‍िट की ब्याज दरों में बदलाव क‍िए हैं. दरअसल, यह बदलाव सेंट्रल बैंक के रेपो रेट में कटौती के बाद हुआ है, जिससे देश भर के कमर्शियल बैंकों के लिए लोन लेना सस्ता हो गया है.आइये जानते हैं क‍ि कौन सा बैंक, एफडी पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज दे रहा है.

यह भी पढ़ें: Rule Change: कार की कीमत से लेकर LPG स‍िलेंडर तक; 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 10 जरूरी न‍ियम

विज्ञापन

FD पर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्‍यादा ब्‍याज

SBI
SBI एक साल से लेकर दो साल से कम की FD पर 6.25% रिटर्न दे रहा है. दो साल से लेकर तीन साल से कम के टेन्योर पर 6.40% रिटर्न म‍िल रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए, SBI ने एक साल से दो साल के बीच की FD पर 6.75% और दो साल से तीन साल से कम की FD पर 6.90% रिटर्न तय किया है.

HDFC
1 साल से 15 महीने वाली FD पर 6.25% इंटरेस्ट रेट और 15 महीने से 18 महीने से कम के लिए 6.35% ब्‍याज दर दे रहा है. दो साल के लिए 6.45% इंटरेस्ट मिलता है. सीनियर सिटीजन एक साल के टेन्योर वाली FD पर 6.75% पा सकते हैं. उन्हें दो साल के लिए 6.95% दिया जाता है.

विज्ञापन

एक्सिस बैंक
एक साल की अवधि के लिए 6.25% और दो साल के लिए 6.45% ब्याज दर मिलेगी. सीनियर सिटीजन के लिए, बैंक एक साल की FD अवधि पर 6.75% और दो साल पर 6.95% ब्याज देता है.

केनरा बैंक
1 साल से 15 महीने की मैच्योरिटी पीरियड वाली FD पर ब्याज दरें 5.9% हैं. इसी अवधि के लिए, सीनियर सिटीजन के लिए यह 6.40% है.

विज्ञापन

ICICI बैंक
1 साल से 18 महीने से कम की मैच्योरिटी पीरियड वाली FD पर 6.25% और 2 साल और 1 दिन से 5 साल के लिए 6.6% ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं. सीनियर सिटीजन के लिए, यह 1 साल से 18 महीने से कम के लिए 6.75% और 2 साल और 1 दिन से 5 साल की अवधि के लिए 7.2% है.

यह भी पढ़ें: UP और द‍िल्‍ली-NCR में घना कोहरा, 1 से 12वीं तक की क्‍लास आज खुली है या बंद?

विज्ञापन

एक्सिस बैंक
एक साल की अवधि के लिए 6.25% और दो साल के लिए 6.45% ब्याज दर मिलेगी. सीनियर सिटीजन के लिए, बैंक एक साल की FD अवधि पर 6.75% और दो साल पर 6.95% ब्याज देता है.

बैंक ऑफ बड़ौदा
एक साल की मैच्योरिटी पीरियड वाली FD पर 6.25% और दो साल से ज्‍यादा और तीन साल तक की FD पर 6.50% ब्याज है. सीनियर सिटिजन्स को इन टाइम पीरियड में 6.75% और 7% ब्याज मिलेगा.

विज्ञापन

कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक 365 दिनों से 389 दिनों तक की FD पर 6.25% ब्याज दर दे रहा है. इसी अवध‍ि में सीनियर सिटिजन्स के लिए 6.75% ब्‍याज दरें हैं. दो साल से तीन साल से कम की FD पर 6.4% और सीनियर सिटिजन्स के लिए 6.90% दे रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola