Fixed Deposit Interest up to 9.10 Percent: अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप कहां निवेश करना चाहते हैं? अगर किसी योजना या इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने का कोई विचार नहीं है, तो अपने पैसों की एफडी करा सकते हैं। जी हां, आप अपने पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं। इसके लिए मार्केट में तमाम फाइनेंशियल कंपनियां और बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को अलग-अलग इंटरेस्ट रेट के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (Highest FD Rates) की सुविधा प्रदान करते हैं।
इनमें शामिल कुछ बैंकों ने मई महीने में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया था। ऐसे में बैंक ने अपने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया था। आज हम आपको 5 ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, आइए जानते हैं।
1. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) की ओर से 8.40 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाता है। बैंक द्वारा अपने जनरल ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल की एफडी पर 3 से 7.90 प्रतिशत तक का ब्याज देता है। जबकि, सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत इंटरेस्ट ज्यादा मिलता है। अगर सीनियर सिटीजन द्वारा 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाई जाती है तो उन्हें 3.50 से 8.40 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा। 500 दिनों की अवधि के साथ की गई एफडी पर जनरल ग्राहकों को सबसे ज्यादा 8 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 8.40 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है।
2. भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) की ओर से एफडी पर 6.8 प्रतिशत से लेकर 7.3 प्रतिशत तक ब्याज दर का फायदा दिया जाता है। 1 साल की अवधि के साथ की गई एफडी पर जनरल ग्राहकों को 6.8 प्रतिशत का सालाना ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.3 प्रतिशत तक का सालाना ब्याज दिया जाता है।
3. उत्कर्ष लघु वित्त बैंक
उत्कर्ष लघु वित्त बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम कीमत की एफडी के इंटरेस्ट रेट का संशोधन किया गया था। बैंक की ओर से जनरल ग्राहकों को 4 से 8.50 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाता है। जबकि, सीनियर सिटीजन के लिए 4.60 से 9.10 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा दिया जाता है। 2 से 3 साल की अवधि के लिए की गई एफडी पर जनरल ग्राहकों सबसे ज्यादा 8.50 प्रतिशत ब्याज और सीनियर सिटीजन को 9.10 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
ये भी पढ़ें-: दो बैंक देते हैं FD पर PPF-सुकन्या समृद्धि से ज्यादा ब्याज!
4. आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने भी मई महीने में फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के इंटरेस्ट रेट बढ़ाए हैं। 2 करोड़ रुपये से कम कीमत की एफडी पर अधिक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। 18 से 24 महीने की एफडी पर सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 8 प्रतिशत दिया जा रहा है। जबकि, इसी अवधि की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 8.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल या उससे ज्यादा उम्र) के ग्राहकों को एफडी पर 8.75 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
5. कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक (Capital Small Finance Bank) की ओर से भी 2 करोड़ रुपये की एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया गया है। बैंक की ओर से जनरल ग्राहकों को 3.5 प्रतिशत से लेकर 7.55 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा दिया जाता है। जबकि, सीनियर सिटीजन को 4 से 8.05 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाता है।
ये भी पढ़ें-: ये 5 बैंक दे रहे हैं FD पर 9.60% तक ब्याज दर, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
58 mins ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
1 hr agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
3 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
5 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
16 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
19 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
19 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
22 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines