HDFC Fixed Deposit Interest Rates: आज के समय में हर कोई अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत रखने के लिए बचत करता है। इसके लिए निवेशक अलग-अलग तरह की स्कीम को अपनाना पसंद करते हैं तो कुछ ऐसी जगह निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं जहां से उन्हें बाद अच्छा रिटर्न भी मिल सके और उन्हें किसी तरह का जोखिम न उठाना पड़े। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिहाज से इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं।
इस बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दर
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक के बाद एफडी के ब्याज दर बढ़ा दी हैं। बैंक की ओर से 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। एचडीएफसी ने 20 बेसिस पॉइन्ट यानी 0.20 प्रतिशत ब्याज दर बढ़ाई है। हालांकि, ये कुछ अवधि की एफडी के लिए ही है और ये नई ब्याज दरें 10 जून 2024 से लागू हो चुकी हैं।
एफडी पर 7.70 प्रतिशत तक ब्याज
एचडीएफसी ने 7 दिन से 10 साल तक की एफडी की ब्याज दर बढ़ाई है। साथ ही 2 साल से 5 साल की एफडी के लिए नई अवधि का ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए जोड़ा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 फीसदी तक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। 2 करोड़ रुपये तक की अवधि की एफडी पर ग्राहकों को 7.70% इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल सकेगा।
HDFC ने जोड़ी एफडी के लिए नई अवधि का ऑप्शन
- 2 साल 11 महीने 1 दिन से 3 साल
- 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने
- 4 साल 7 महीने से 55 महीने
- 4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल से कम
HDFC Bank New Interest Rates on FD
7 दिन से 14 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 3.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% ब्याज मिलेगा।
15 दिन से 29 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 3.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% ब्याज मिलेगा।
30 दिन से 45 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 3.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.00% ब्याज मिलेगा।
46 दिन से 60 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.00% ब्याज मिलेगा।
61 दिन से 89 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.00% ब्याज मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक!
90 दिन- 6 महीने से कम की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.00% ब्याज मिलेगा।
6 महीने 1 दिन- 1 साल से कम की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 5.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.25% ब्याज मिलेगा।
9 महीने 1 दिन- 9 महीने से कम की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 6.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज मिलेगा।
1 साल से 15 महीने की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज मिलेगा।
15 महीने से 18 महीने एफडी पर जनरल ग्राहकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज मिलेगा।
18 महीने से 21 महीने एफडी पर जनरल ग्राहकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिलेगा।
21 महीने से 2 साल की एफडी पर जनरल ग्राहकों को7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिलेगा।
ये भी पढ़ें- SBI दे रही है इस स्कीम के साथ 7.90% ब्याज का फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
9 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
10 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
14 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
17 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
18 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines