हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये 3 सरकारी बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर तगड़ा ब्याज, जानें कितना मिलेगा इंटरेस्ट?

Fixed Deposit Highest Interest Rate: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं तो इन 3 सरकारी बैंक की एफडी स्कीम में से कोई एक अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सा बैंक ज्यादा ब्याज दे रहा है?

विज्ञापन
सावधि जमा योजनाएं

Fixed Deposit Highest Interest Rate: आज के साथ कल को आर्थिक तौर पर सुरक्षित रखने के लिए सही जगह निवेश करना जरूरी है। आजकल कई सारे प्लेटफॉर्म हैं जहां हम निवेश कर सकते हैं, जिन पर अच्छा खासा मुनाफा भी मिल सकता है। स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, डिजिटल गोल्ड से लेकर अन्य तरह की इन्वेस्टमेंट स्कीम में निवेश किया जा सकता है, लेकिन अगर आप बिना किसी आर्थिक जोखिम के निवेश करने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की खास स्कीम को अपना सकते हैं। आइए 3 सरकारी बैंक के बारे में जानते हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दे रहे हैं।

Bank of Baroda Fixed Deposit Rates

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा है। इस बैंक ने हाल ही में अपनी खास मानसून धमाका स्कीम (Monsoon Dhamaka FD Scheme) को हटा दिया है। ये स्कीम 333 दिनों की एफडी पर 7.50 प्रतिशत तक ब्याज के साथ है। वहीं, अगर आप बैंक के अन्य एफडी स्कीम को अपनाना चाहते हैं तो BOB की ओर से 360 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर  जनरल ग्राहक को 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाएगा। जबकि, सीनियर सिटीजन को 7.60 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है।

ये भी पढ़ें- ये 5 बैंक दे रहे हैं FD पर 9% तक का ब्याज

विज्ञापन

SBI Amrit Vrishti Scheme

देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक की ओर से कई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को पेश किया जाता है, जो अलग-अलग दिन की एफडी पर ब्याज दर के साथ होती हैं। अगर आप 444 दिनों की एफडी करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत वृष्टि स्कीम में आपको 7.75 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट मिलता है।

Punjab National Bank FD Rates

विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 3.50 से 7.25 प्रतिशत तक इंटरेस्ट रेट की सुविधा दी जाती है। आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी कर सकते हैं। 400 दिनों की एफडी पर अति वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 4.30% से 8.05% तक ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों 4% से 7.75% तक ब्याज मिलता है।

ये भी पढ़ें- अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगा गोल्ड लोन! 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola