हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

FD Rates: खुशखबरी! इन 2 बैंकों ने बढ़ाई Fixed Deposit पर ब्याज दरें, मिलेगा 8.55% तक का रिटर्न

Fixed Deposit Highest Interest Rate: अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट करने का सोच रहे हैं तो ये दो बैंक अधिक ब्याज दर का फायदा दे रहे हैं। आइए जानते हैं कितने दिन की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है?

विज्ञापन
सावधि जमा उच्चतम ब्याज दर

Fixed Deposit Highest Interest Rate: साल 2025 में अगर आप भी भविष्य को आर्थिक रूप से सुरिक्षत रखने का सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, दो बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में ब्याज दर की बढ़ोतरी कर दी है। जनवरी 2025 में फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों को रिवाइज किया जिसके बाद बैंकों की ओर से ब्याज दरों में बदलाव कर दिया गया है। आइए जानते हैं किन दो बैंकों Fixed Deposit पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं और किन ग्राहकों को इसका अधिक फायदा होगा?

इन 2 बैंकों ने बढ़ाई Fixed Deposit पर ब्याज दरें

YES Bank और डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों को रिवाज्ड किया जिसके बाद दरों में बदलाव किया गया है। YES बैंक की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.55% तक ब्याज दिया जाएगा। जबकि, DCB बैंक को 8.55% तक ब्याज दिया जाएगा। आइए जानते हैं कितने दिन की एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा?

YES Bank की नई एफडी ब्याज दरें

  • सामान्य नागरिकों के लिए बैंक की ओर से 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर 3.25% से लेकर 8% तक ब्याज मिलेगा। इससे पहले 3.25% से 7.75% तक ब्याज दरें थीं। वहीं, अगर 18 महीने के लिए FD करते हैं तो इस पर 8% ब्याज दरें हैं।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर 3.75% से 8.50% तक ब्याज मिलेगा। इससे पहले 3.75% से 8.25% तक ब्याज दरें थीं। वहीं, अगर 18 महीने के लिए FD करते हैं तो इस पर 8.50% ब्याज दरें हैं।

DCB बैंक की नई एफडी ब्याज दरें

  • सामान्य नागरिकों के लिए बैंक की ओर से 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर 3.75% से 8.05% तक ब्याज मिलेगा। वहीं, अगर 18 महीने के लिए FD करते हैं तो इस पर 8.05% ब्याज दरें हैं।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर 4.25% से 8.55% तक ब्याज मिलेगा। वहीं, अगर 19 से 20 महीने के लिए FD करते हैं तो इस पर 8.55% ब्याज दरें हैं।

ये भी पढ़ें- Union Budget 2025: इस बार के आम बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा? देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola