Fixed Deposit Highest Interest Rate Bank List: आप अपने पैसों को कहां निवेश करना पसंद करेंगे? क्या आपका जवाब शेयर मार्केट या एसआईपी है? अगर हां, तो ये एक जोखिम भरा निवेश हो सकता है। जबकि, रेकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट करना एक बिना जोखिम इनवेस्टमेंट हो सकता है। कई बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को तगड़ा रिटर्न देने के लिए कई तरह के प्लान ऑफर करते हैं। इनमें ऐसे बैंक भी हैं जो वरिष्ठ नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान करने के अलावा 9.5% प्रतिशत तक का ब्याज देते हैं।
मिलेगा अधिक ब्याज का फायदा
बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को कम से कम 2 करोड़ रुपये की एफडी पर ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.75% से लेकर 9.5% तक का ब्याज दिया जा रहा है। आइए आइए आपको उन 7 बैंकों के बारे में बताते हैं जो ग्राहकों को अधिक ब्याज का फायदा दे रहे हैं।
1. HDFC Bank FD Interest Rate
एचडीएफसी बैंक की ओर से 4 दिन से लेकर 14 दिनों की एफडी पर 4.75% ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। जबकि, 390 दिन से लेकर 15 महीने तक की एफडी पर 7.25% ब्याज दिया जा रहा है।
2. DCB Bank FD Interest Rates
डीसीबी बैंक की ओर से 7.85% तक ब्याज दिया जा रहा है। 12 महीने, 1 दिन से लेकर 12 महीने से 10 दिनों की एफडी पर 7.75% से 7.85% ब्याज दिया जा रहा है। जबकि, वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% से 8.35% ब्याज का फायदा मिल रहा है।
3. Kotak Mahindra Interest Rates
कोटक महिंद्रा की ओर से 3 साल लेकिन 4 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर 6.50% से 7% ब्याज दिया जा रहा है। जबकि, 4 साल से लेकर 5 साल से कम की अवधि की एफडी पर 6.25% से 7% ब्याज का फायदा मिल रहा है। से. बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75% से 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से 7.75% के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है।
4. Equitas Small Finance Bank Interest Rates
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से भी एफडी पर अधिक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। 444 दिनों की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 9% ब्याज दर प्रदान किया जा रहा है।
5. Utkarsh Small Finance Bank
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को अधिक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। 2 से 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.1% ब्याज दर मिलता है।
6. Fincare Small Finance Bank Interest Rates
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 750 दिनों की एफडी पर 9.21% ब्याज दिया जा रहा है। इतने प्रतिशत ब्याज का फायदा वरिष्ठ नागरिकों को दिया जा रहा है।
7. Unity Small Finance Bank Interest Rates
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 1001 दिनों की एफडी पर 9.5% का ब्याज दिया जा रहा है। इसका फायदा वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- LIC का जबरदस्त प्लान! एक बार करें निवेश और हर महीने मिलेगी 12 हजार रुपये की पेंशन
संबंधित खबरें
LPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
20 mins agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
43 mins agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
1 hr agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
16 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
18 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
19 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
21 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
23 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
23 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines