Fixed Deposit 2023: महिला वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर, यहां मिल रहा 9.36 % तक ब्याज
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Fixed Deposit 2023: श्रीराम फाइनेंस ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में संशोधन किया है, जिसमें महिला वरिष्ठ नागरिक खाताधारकों को 9.36% तक ब्याज की पेशकश की गई है। श्रीराम फाइनेंस भारत में सबसे बड़े खुदरा एनबीएफसी में से एक है।
एनबीएफसी ने 1 जनवरी, 2023 से ब्याज दरों में 5-30 आधार अंकों की वृद्धि की है। संशोधित दरें 12 महीने से 60 महीने तक की अवधि के लिए लागू होंगी। एनबीएफसी सभी नवीनीकरणों पर अतिरिक्त 0.25% ब्याज भी दे रहा है।
और पढ़िए – लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये रहा रेट
और पढ़िए – शेयर बाजार में करना चाहते हैं शुरुआत? तो Rakesh Jhunjhunwala के ये 5 सिद्धांत आपके देंगे लाभ
श्रीराम फाइनेंस एक एनबीएफसी और श्रीराम समूह का एक पार्ट है। यह भारत के सबसे बड़े एनएफबीसी में से एक है। एनबीएफसी द्वारा दी जाने वाली एफडी आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों के अधीन हैं। हालांकि, इन जमाओं पर आरबीआई के नियमों के अनुसार नियमित बैंकों द्वारा दी जाने वाली 5 लाख रुपये की जमा बीमा गारंटी का लाभ नहीं मिलता है। इसलिए जमाकर्ताओं को एनबीएफसी द्वारा दी जाने वाली एफडी योजना में निवेश करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: