Five Good News On Economic Front Retail Inflation Rate Down: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए आर्थिक मोर्चे पर एक साथ 5 बड़ी खुशखबरी आई है। देश में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.8 फीसदी पर आ गई है। जो कि जुलाई में 7 फीसदी को पार कर गई थी। सरकार की ओर से गुरुवार को महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। वहीं थोक महंगाई दर घटकर अगस्त महीने में लगातार पांचवे महीने शून्य के नीचे रही। अगस्त में यह -0.52 फीसदी रही जो कि जुलाई में -1.36 फीसदी रही।
खुदरा महंगाई में दर में आई बड़ी गिरावट
पहली खुशखरी महंगाई के मोर्चे पर सामने आई जब सरकार ने खुदरा महंगाई दर के आकड़े जारी किए। अगस्त में खुदरा महंगाई दर 7.44 फीसदी से घटकर 6.83 फीसदी पर आ गई। हालांकि अभी यह आंकड़ा रिजर्व बैंक द्वारा तय किए मानक 6 फीसदी से ज्यादा है।
थोक महंगाई पांचवे महीने शून्य के नीचे
वहीं थोक महंगाई दर की बात करें तो अगस्त 2023 में ये जुलाई की तुलना में मामूली बढ़ी है। थोक महंगाई दर लगातार पाचंवे महीने शून्य के नीचे रही। इससे पहले यह जुलाई -1.36 फीसदी रिकाॅर्ड की गई। खाने पीने की वस्तुओं की थोक महंगाई दर 5.62 फीसदी पर आ गई जो कि जुलाई में 7.75 फीसदी थी।
औद्योगिक उत्पादन में हुई बढ़ोतरी
तीसरी खुशखबरी औद्योगिक मोर्चे पर मिली। देश का औद्योगिक उत्पादन जुलाई महीने में बढ़कर 5.7 फीसदी रहा। एनएसओ की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल इसी महीने 2. (womenautoknow.com) 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जुलाई 2023 में 4.6 फीसदी बढ़ा है वहीं खनन उत्पादन 10.7 फीसदी और बिजली उत्पादन में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
चीन से घटा सोलर का आयात
वहीं चौथी खुशखबरी आयात के मोर्चे पर मिली। भारत के 2023 की पहली छमाही में चीन से सौर माॅड्युल के आयात में 76 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट से स्पष्ट है कि भारत सौर उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। वैश्विक आंकड़ों की मानें तो सालाना आधार पर चीन से भारत का सौर माॅड्यूल आयात 9.8 गीगावाॅट से घटकर 2.3 गीगावाॅट रह गया है।
20 हजार के पार पहुंचा निफ्टी
पांचवी खुशखबरी शेयर बाजार से आई। जब नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 20 हजार के लेवल को पार कर गया। इससे पहले मंगलवार को निफ्टी 20 हजार के पार निकला था। लेकिन बुधवार को यह पहली बार 20 हजार का रिकाॅर्ड बनाकर हुए बंद हुआ।
संबंधित खबरें
डॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 hr agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
2 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
3 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
4 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
23 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
23 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines