Non-Performing Assets: बैंकों का NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट हमेशा से चिंता का विषय रहा है। हालांकि, बीते कुछ सालों में इसमें कमी जरूर आई है, लेकिन अभी भी इस दिशा में काफी कुछ किया जाना है। इस बीच, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने बैंकों के NPA को लेकर कुछ अच्छा कहा है। फिच का अनुमान है कि भारतीय बैंकों का ग्रॉस NPA मार्च 2025 तक 40 बेसिस पॉइंट्स घटकर 2.4 प्रतिशत हो सकता है। इसी तरह, अगले वित्तीय वर्ष में इसमें और 20 बेसिस पॉइंट्स की कमी संभव है।
इस तरह भरपाई संभव
फिच की रिपोर्ट में कहा गया है कि असुरक्षित क्रेडिट सहित दूसरों कारणों से रिटेल क्रेडिट में तनाव बढ़ रहा है, लेकिन मजबूत आर्थिक वृद्धि, वसूली और राइट-ऑफ से खराब ऋणों में वृद्धि की भरपाई होने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में बिगड़ा हुआ ऋण अनुपात कम हो जाएगा। हालांकि, यह वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर लगभग 3 प्रतिशत हो सकता है।
यह भी पढ़ें – Union Budget 2025: देश चाहे Income Tax में कटौती, Raghuram Rajan बोले, ‘यह सही नहीं’
बढ़ रहा है तनाव
असुरक्षित व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड उधारी FY24 तक तीन वर्षों में क्रमशः 22% और 25% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ी है। हालांकि, FY25 की पहली छमाही (1HFY25) में इनकी वृद्धि क्रमशः 11 प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक धीमी हो गई। एशिया प्रशांत क्षेत्र के कई उभरते बाजारों की तुलना में भारत का घरेलू ऋण कम बना हुआ है – जून 2024 तक यह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 42.9 प्रतिशत था, लेकिन असुरक्षित खुदरा ऋणों से तनाव बढ़ रहा है, जो 1HFY25 में नए Bad Retail Loan का लगभग 52 प्रतिशत है।
बना रहेगा जोखिम
रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में ऋण तनाव छोटे असुरक्षित व्यक्तिगत लोन में केंद्रित है, जिनका औसत आकार लगभग 51,000 रुपये से कम है। फिच ने कहा कि बड़े भारतीय बैंकों का ऐसे जोखिम भरे ऋणों के प्रति जोखिम आनुपातिक रूप से कम हो सकता है, लेकिन वे पूरी तरह से अछूते नहीं हैं। बैंकों का अप्रत्यक्ष जोखिम नॉन-बैंकिंग और फिनटेक कंपनियों को फंडिंग के जरिए बना रहेगा है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
4 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
5 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
7 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
9 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
10 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
12 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
12 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines