10000 Bitcoin For 2 Pizza : अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं तो आपको बिटकॉइन की कीमत का अंदाजा होगा। दुनिया के कई देशों में काफी कंपनियां क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांजेक्शन करती हैं। बिटकॉइन, एथेरियम, टीथर, बिनांस, सोलाना, डॉजकॉइन, शिबा इनू आदि कुछ क्रिप्टोकरेंसी के नाम हैं। इनमें बिटकॉइन सबसे महंगी करेंसी है। बिटकॉइन का दुनिया में पहला ट्रांजेक्शन आज से 14 साल पहले हुआ था, जब एक शख्स ने 10 हजार बिटकॉइन से 2 पिज्जा खरीदे थे। उस समय किसी ने सोचा नहीं होगा कि यह क्रिप्टोकरेंसी आज इतनी पॉपुलर हो जाएगी।
पहले बिटकॉइन की कीमत जान लें
आज 1 बिटकॉइन की कीमत करीब 58 लाख रुपये है। साल 2009 में इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय 1 बिटकॉइन की कीमत करीब 30 पैसे हुआ करती थी। इसके बाद साल दर साल इसकी कीमत बढ़ती गई। हालांकि बीच में कुछ उतार-चढ़ाव भी आया। लेकिन आज यह दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी बन गई है।
14 साल पहले पिज्जा वाले को दिया था ऑफर
बिटकॉइन का पहला ट्रांजेक्शन 22 मई 2010 को अमेरिका में हुआ था। 22 मई 2010 को एक प्रोग्रामर लास्जलो हानेकेज ने 2 पिज्जा का ऑर्डर दिया था। यह पिज्जा पापा जॉन्स से ऑर्डर किया था। उन्होंने इन दो पिज्जा के बदले बिटकॉइन देने की पेशकश की, जिसे रेस्टोरेंट पर मौजूद 19 वर्षीय जेरेमी स्टर्डिवैंट ने स्वीकार कर लिया और पिज्जा हानेकेज के घर पर पहुंचा दिया। उस समय एक बिटकॉइन की वैल्यू 0.0041 अमेरिकी डॉलर ( करीब 33 पैसे) थी। लास्जलो ने उस समय 2 पिज्जा के लिए 10 हजार बिटकॉइन (करीब 3300 रुपये) चुकाए थे। लास्जलो के मुताबिक उस समय दो पिज्जा की कीमत 30 अमेरिकी डॉलर थी। इसी वजह से उन्हें 30 अमेरिकी डॉलर की वैल्यू के बराबर बिटकॉइन देने पड़े। उस समय 30 अमेरिकी डॉलर की वैल्यू 10 हजार बिटकॉइन के बराबर थी।
आज करीब 6 हजार करोड़ हो गई कीमत
आज 10 हजार बिटकॉइन की कीमत करीब 6 हजार करोड़ रुपये है। कुछ समय पहले लास्जलो ने इस इंटरव्यू में बताया था कि 2 पिज्जा के बदले 10 हजार बिटकॉइन देना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने बताया कि 10 हजार बिटकॉइन से पिज्जा खरीदने पर वह काफी खुश थे और उन्होंने परिवार के साथ पिज्जा का स्नैपशॉट पोस्ट किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बिटकॉइन की कीमत आने वाले समय में इतनी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें : सोना-चांदी ही नहीं, यह करेंसी भी कर रही मालामाल; एक साल में 1 लाख के बन गए 2.5 लाख
शॉप पर लगा है बोर्ड
लास्जलो ने जिस स्टोर से पिज्जा का ऑर्डर किया था, वहां पर एक बोर्ड लगा है। उस बोर्ड पर लिखा है, ‘Makers of the famous Bitcoin Pizzas.’ साथ इस बोर्ड पर तारीख भी लिखी है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
1 hr ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
3 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
17 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
18 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
19 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
21 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines