Financial Deadline 31 December 2024: साल 2024 का आखिरी महीना यानी 12वां महीना, दिसंबर शुरू हो चुका है। ऐसे में जरूरी है कि साल के सभी काम जल्द से जल्द निपटा लें, जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। साल 2024 (Year End 2024) के खत्म होने से पहले कुछ फाइनेंशियल कामों को निपटाने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2024 है। इन कामों में ऑनलाइन लेनदेन से लेकर बैंक से जुड़े अन्य काम शामिल हैं। यहां तक कि मुफ्त में आधार अपडेट के लिए भी ये महीना आखिरी है। आइए 5 ऐसे फाइनेंशियल काम जानते हैं जिन्हें 31 दिसंबर 2024 से पहले निपटा जरूरी है।
आधार कार्ड (Aadhar Card Update)
मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आखिरी तारीख 14 दिसंबर है। myAadhaar पोर्टल से आप आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। 14 दिसंबर के बाद नाम, पता या जन्मतिथि अपडेट करने के लिए 50 या 100 रुपये तक फीस चुकानी पड़ सकती है।
इनकम टैक्स (Income Tax)
अभी तक फाइनेंशियल ईयर 2023-24 का आईटीआर फाइल नहीं किया है तो जल्दी ये काम निपटा लीजिए। इसके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 है। इसके बाद करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- निवेशकों को SEBI ने किया सावधान, बात न मानना पड़ सकता है बहुत भारी
एडवांस टैक्स (Advance Tax)
एडवांस टैक्स भरने के लिए भी दिसंबर का महीना है। 75 प्रतिशत एडवांस टैक्स चुकाने के लिए 15 दिसंबर 204 है। डेडलाइन निकल जाने पर जुर्माना और ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
एक्सिस बैंक (Axis Bank Credit Card)
एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम और शर्तों में बदलाव होने वाला है। बैंक की ओर से 20 दिसंबर के बाद क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर 3.6 बढ़ाकर 3.75 प्रतिशत किया जा सकता है। इसलिए पहले ही जरूरी काम को निपटा लें।
स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (Special FD Scheme)
IDBI Bank की स्पेशल एफडी स्कीम उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट है। ये स्पेशल एफडी स्कीम 300, 375, 444 और 700 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम है। पंजाब एंड सिंध बैंक की भी स्पेशल एफडी स्कीम है जो अधिक रिटर्न के साथ है। दोनों बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 है।
ये भी पढ़ें- Savings Account से ट्रांजैक्शन के क्या हैं नियम! कहीं आप इनकम टैक्स की रडार में तो नहीं?
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
4 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
5 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
9 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
10 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
11 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
12 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
13 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
13 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
14 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines