Rail Budget Nirmala Sitharaman presented announcement for Railway Vande Bharat: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय अंतरिम बजट पेश करते हुए रेलवे के लिए भी बड़ा ऐलान किया। वित्तमंत्री ने अपने केंद्रीय बजट 2024 भाषण में घोषणा की कि भारतीय रेलवे तीन प्रमुख रेलवे आर्थिक गलियारे विकसित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों के अनुरूप अपग्रेड करेगी।
रेलवे के लिया क्या कहा वित्तमंत्री ने
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- 1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, 2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, 3) उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।
ये भी पढ़ें-Budget 2024 LIVE: मोदी 2.0 के आखिरी बजट में मिडिल क्लास खाली हाथ, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
निर्मला सीतारमण ने कहा कि एफडीआई ‘फर्स्ट डेवलप इंडिया’ है। 2014 से 2023 के दौरान एफडीआई प्रवाह 596 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो एक स्वर्ण युग का प्रतीक है। यह 2005 से 2014 के बीच एफडीआई प्रवाह का दोगुना था। निरंतर एफडीआई के लिए, हम द्विपक्षीय निवेश संधियों पर विदेशी साझेदारों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि लोगों की औसत वास्तविक आया 50 प्रतिशत बढ़ी है और भारी निवेश हुआ है। वित्तमंत्री के मुताबिक लोग अच्छा जीवन जी रहे हैं और बेहतर कमाई कर रहे हैं।
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं। उन्होंने कहा कि 2024-25 में राजकोषीय घाटा GDP का 5.1% रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें-Budget 2024: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, मोदी सरकार 2.0 में आम आदमी को झटका
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
10 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
17 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
17 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
19 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
20 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
21 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines