GST Reforms Impact: सफर के दौरान लोग जब वीकेंड पर जाने की सोचते हैं तो उनके सामने सभी बढ़ी दिक्कत सामने खड़ी हो जाती है जो कि है मेहंगे होटल का खर्चा। लेकिन इस दिक्कत को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला
सीतारमण ने आम लोगों के लिए होटलों के कमरों पर लगने वाले महंगे खर्चे को घटा दिया है। जिससे लोग आसान से होटल इंडस्ट्री और हवाई यात्रा पर गुजारा कर सकें। इस बदलाव से आम जनता के साथ-साथ भारत की आर्थिक विकास दर को बल मिलेगा। होटल में रुकना अब होगा सस्ता।
होटल में रुकना अब होगा सस्ता
अब से जो होटल कमरे 7500 रुपये से कम में मिलते हैं, उन पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है हालांकि, इस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि 7500 रुपये से कम वाले होटल कमरे अब सस्ते हो जाएंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और घरेलू यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा। 1,000 रुपये से कम किराए वाले होटल रूम पहले की तरह GST से पूरी तरह मुक्त रहेंगे। 7,500 रुपये से ऊपर वाले प्रीमियम रूम पर 18% GST जारी रहेगा। इसके साथ ही इन नए नियम को 22 सितंबर 2025 से लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- भूटान में बनेगा 570 मेगावॉट का हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, अडाणी पावर और DGPC ने मिलाया हाथ
हवाई यात्रा भी सस्ती की जाएगी
इकोनॉमी क्लास टिकट पर GST अब 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। साथ ही बिजनेस क्लास टिकट पर GST अब 18% से घटाकर 12% कर दिया गया है। इस बदलाव से हवाई यात्रा का खर्च कम होगा जिससे ज्यादा लोग हवाई यात्रा कर पाएंगे चाहे वे घूमने जा रहे हों या काम के लिए। साथ ही लक्जरी और नशीले चीजें (जैसे महंगी गाड़ियां, शराब, सिगरेट) पर 40% का विशेष GST लगेगा।
विशेषज्ञों की राय के मुताबिक
MakeMyTrip के CEO राजेश मागो का कहना है कि होटल रेट में कमी से घरेलू पर्यटन को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही
EaseMyTrip के CEO रिकांत पिट्टी ने कहा कि यह सुधार यात्रा और होटल इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा बदलाव है। इससे लोग ज्यादा ट्रैवल करेंगे, और होटलों की बुकिंग बढ़ेगी, खासकर बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में।
सरकार का ‘ऐतिहासिक दिवाली गिफ्ट’
सरकार का मानना है कि इस फैसले से लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। इसके साथ ही उपभोग (खपत) बढ़ेगा और भारत की आर्थिक विकास दर को बल मिलेगा
ये भी पढ़ें- GST की दरें बदलने से 19 लाख करोड़ के डेयरी सेक्टर को होगा बड़ा फायदा, ज्यादा खपत से बढ़ेगी मांग
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
5 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
6 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
7 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
7 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
7 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
9 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines