Festive Special Trains: देश का सबसे बड़ा त्योहार यानी दीवाली नजदीक है और अपने घरों से दूर कमाई के लिए गए लोग अब वापस अपने घरों की ओर बढ़ने लगे हैं। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय रेलवे ने इस त्योहारी सीजन में 32 विशेष ट्रेनों को जोड़ा है। रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए रेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।
PIB ने ट्वीट किया, ‘@RailMinIndia इस त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त 32 विशेष ट्रेनों को अधिसूचित करता है।’
भारतीय रेलवे इस वर्ष छठ पूजा तक 211 विशेष ट्रेनों (जोड़े में) द्वारा 2561 ट्रिप की व्यवस्था को लेकर आगे बढ़ रहा है। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘दरभंगा, आजमगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजपुर, पटना, कटिहार और अमृतसर आदि जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।’
गौरतलब है कि इससे पहले 179 विशेष ट्रेनों को भी अधिसूचित किया गया था।
अभी पढ़ें – Chivas, 100 Pipers, Jameson पीने वालों के लिए बड़ी खबर, भारत सरकार ने कही ये बात
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘भारतीय रेलवे ने यात्रियों के मद्देनजर सुविधाजनक योजना बनाने का फैसला लिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय किए जाएंगे। किसी भी तरह के कदाचार पर नजर रखी जा रही है – जैसे सीटों को मोड़ना, ओवर-चार्जिंग और दलाली गतिविधि आदि।’ आगे कहा गया कि अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार बनाकर भीड़ नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
4 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
5 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
17 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines