Festive Season Money Saving Tricks: गणेश चतुर्थी के साथ ही त्योहारों की लाइन लग जाती है। कुछ ही दिनों में नवरात्रि, फिर दशहरा और करवा चौथ के बाद दिवाली जैसे फेस्टिवल आ जाएंगे। सभी फेस्टिवल सीजन खुशियों की बहार के साथ लोगों की जेब पर भी असर करने के लिए तैयार होते हैं। एक तरफ लंबी खर्चों की लिस्ट होती है तो दूसरी ओर परिवार की खुशियों का ख्याल रखने के लिए उन्हें शॉपिंग करवाना भी जरूरी होता है। ज्यादातर लोगों के लिए दशहरे से लेकर दिवाली के फेस्टिव सीजन खास होते हैं, क्योंकि ये कई तरह के ऑफर्स के साथ होते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में ज्यादातर लोगों के लिए शॉपिंग का अहम जरिया कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म होते हैं, जिनमें फ्लिपकार्ट (Flipkart Festive Sale) और अमेजन (Amazon Festive Sale) शामिल हैं। जबकि, कुछ लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड भी सस्ते में शॉपिंग करने का एक जरिया माना जाता है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन सस्ते में शॉपिंग करना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड के 5 टिप्स को अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp से सिर्फ Metro Ticket बुकिंग ही नहीं, मिलेंगे ये भी 3 फायदे
1. सही क्रेडिट कार्ड का करें चयन
क्रेडिट कार्ड को लेने के दौरान एक अच्छे ऑप्शन पर जरूर गौर करें। कार्ड की सुविधाओं और शर्तों पर भी जरूर ध्यान दें। साथी ही क्रेडिट कार्ड का चयन करते समय अपनी जरूरतें और ऑफर्स पर भी ध्यान दें।
2. क्रेडिट कार्ड का किस तरह करें यूज?
ग्राहकों को लुभाने के लिए बैंक या कंपनियों की ओर से तरह-तरह के ऑफर्स दिए जाते हैं। इनमें छूट के अलावा कई तरह के रिवॉर्ड बेनिफिट्स शामिल होते हैं। जबकि, कुछ कार्ड्स कम ब्याज, जीरो परसेंट APR, बोनस पॉइंट जैसे बेनिफिट्स शामिल हो सकते हैं।
3. रोजमर्रा खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड का करें यूज
आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हर दिन के खर्चों के लिए भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको अधिक ऑफर्स और रिवॉर्ड्स पॉइंट का फायदा मिल सकता है। इसके जरिए आप फ्यूचर में शॉपिंग के दौरान अधिक सेविंग करने के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. क्रेडिट कैटेगरी का रखें ध्यान
कई कैटेगरी में क्रेडिट कार्ड को अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ दिया जाता है, जिसका ध्यान रखना जरूरी है। इन कैटेगरी में शॉपिंग या अन्य तरह की सर्विस के तहत छूट, कैशबैक या ऑफर्स का फायदा मिलता है।
5. साइनअप से पाएं फायदा
कई क्रेडिट कार्ड देने वाली कंपनी और बैंक अपने ग्राहकों को साइनअप बोनस भी देती है, जिसे Welcome Bonus के तहत पेश किया जाता है। इस बोनस के जरिए साइनअप करने पर कैश अवॉर्ड बेनिफिट मिलता है, जो आमतौर पर 500 से 1000 रुपये तक का हो सकता है।
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
1 hr agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
7 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
10 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
11 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
23 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines