Festival Season Online Shopping Tips : नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही देश में देश फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाएगी। दुर्गापूजा, अक्षय तृतीया, दिवाली और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। देश में इस फेस्टिव सीजन में लोग जमकर खरीददारी करते हैं। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए तमाम कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर पेश कर रही है।
इस मौका का फायदा उठाने की तैयारी में फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत तमाम ऑनलाइन कंपनियां भी जुटी है। इसी कड़ी में सभी कंपनिया अपने-अपने प्लेटफॉर्म फेस्टिव सीजन सेल और डिस्काउंट का ऐलान कर रही है। जहां लोगों को एक से बढ़कर एक जबरदस्त डील मिल रही है।
इस बीच अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत कई ऑनलाइन कंपनियां अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के बिना कैश क्रेडिट कार्ड से शापिंग और पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलते हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हमारे पास क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर अतिरिक्त डिस्काउंट और बाय नाउ पे लेटर (Buy Now Pay Later) की भी सुविधा दे रही है।
ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन कंपनियां के शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर खरीददारी का प्लान बना रहे है तो सवाल उठता है कि आपके लिए क्रेडिट कार्ड खरीददारी का ऑप्शन बेस्ट रहेगा या फिर बाय नाउ पे लेटर।
क्रेडिट कार्ड या फिर बाई नाऊ पे लेटर दोनों पेमेंट प्लान से खरिददारी ग्राहकों के पैसे पे करने लिए कुछ समय मिल जाता है। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर ग्राहकों को कई तरह का कैशबैक और रिवॉर्ड प्वांइट ऑफर का लाभ भी मिलता है। जबकि Buy Now Pay Later में ग्राहकों को ये फायदा नहीं होता है।
क्रेडिट कार्ड में कार्ड की लिमिट होती है। ऐसे में आप क्रेडिट लिमिट से ज्यादा की शॉपिंग नहीं कर सकते हैं। वहीं बाई नाऊ पे लेटर में कोई क्रेडिट लिमिट नहीं होती है।
क्रेडिट कार्ड में ग्राहक के पास EMI ऑप्शन सेलेक्ट करने का ऑप्शन होता है लेकिन उसके लिए उन्हें चार्ज भी देना पड़ता है, जबकि बाई नाऊ पे लेटर में आपके पास ईएमआई के कई ऑप्शन होते हैं और इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है।
और पढ़ें – सस्ते में गोवा सैर का शानदार मौका, IRCTC ने पेश किया 4 दिन का टूर पैकेज
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
5 mins agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
1 hr ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
2 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
9 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
11 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
12 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines