Festival Sale Credit Card Using Tips: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और हर कोई शॉपिंग करने के लिए तैयार है। इसका कारण कहीं न कहीं फेस्टिवल सीजन के दौरान मिलने वाली डील्स भी हैं। ऐसे में कई ग्राहकों को फेस्टिवल डील्स का काफी इंतजार भी रहता है। ज्यादातर लोग ऑफलाइन शॉपिंग के से अच्छा ऑनलाइन शॉपिंग को अपनाना पसंद करते हैं। इसकी वजह कही न कहीं अलग-अलग ई-कॉमर्स साइट पर मिलने वाले ऑफर्स और डील्स होते हैं। हालांकि, कुछ प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड पर भारी डिस्काउंट दिया जाता है जिससे ग्राहक की अधिक बचत हो सकती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो अधिक छूट पाने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जरा संभल जाना चाहिए।
दरअसल, क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना भले ही आपके लिए एक फायदे का सौदा हो सकता है, लेकिन इसे लेकर की गई लापरवाही आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
ऑफर्स के चक्कर में न हो जाए नुकसान!
फेस्टिवल शॉपिंग के दौरान ढेरों ऑफर्स की लाइन लग जाती है, जिसमें कुछ फ्रॉडस्टर्स या स्कैमर्स के भी जाल में फंसाने के तरीके हो सकते हैं। इसलिए अगर क्रेडिट कार्ड से संबंधित या फिर फेस्टिवल ऑफर्स वाले कोई लिंक या मैसेज आए तो उस पर क्लिक न करें। वरना आपके बैंक खाते से पैसे उड़ सकते हैं या फिर आफ हैकर्स के शिकार भी हो सकते हैं।
अपने बजट का रखें खास
फेस्टिवल शॉपिंग के दौरान अपने बजट का भी खास ध्यान रखें। बिगड़ा बजट आपको आर्थिक नुकसान करवा सकता है। भले ही आपके पास क्रेडिट कार्ड है और उसके जरिए पेमेंट करके आप अपनी खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन बाद में जब लंबा-चौड़ा बिल आएगा तो समस्या आपके लिए ही बढ़ सकती है। क्रेडिट कार्ड से सोच-समझकर उतनी ही खरीदारी करें जितना आप बिल पे कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड लिमिट से अधिक खर्च न करें
कई ग्राहक शॉपिंग करने के चक्कर में ये भूल जाते हैं कि उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट कितनी है और फिर बाद में ज्यादा की शॉपिंग कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। कई बार क्रेडिट कार्ड से लिमिट ज्यादा होने पर ज्यादा जुर्मा भरना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
33 mins agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 hr agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 hr agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
15 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
18 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
19 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
20 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
22 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
23 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines