Festival Financial Planning Tips: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और हर तरफ एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। बाजारों में भीड़ तो घरों में साफ-सफाई का कार्यक्रम चालू है। जबकि, शॉपिंग की भी पूरी लिस्ट तैयार हो चुकी है। खर्चों के बीच बचत कैसे की जा सके, ये भी कईयों की चिंताओं में से एक है। हालांकि, आपकी ये चिंता सही भी है। हर व्यक्ति को आज के साथ कल भी फिक्र जरूर होनी चाहिए, जिससे भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। आज हम आपके लिए ये ही सोचते हुए कुछ फाइनेंशियल प्लानिंग टिप्स (Financial Planning Tips in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप इस त्योहारी सीजन अपने खर्चों पर काबू कर बचत कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
शॉपिंग की प्लानिंग करना है जरूरी
आमतौर पर हम दिवाली (Diwali 2023) किसी भी त्योहार की शॉपिंग पर घर से निकल जाते हैं लेकिन हमें क्या लेना है और क्या नहीं ये वहां जाकर तय करते हैं। कई बार तो जो चीज हमें पसंद आती है वो चीजें हम खरीदने लगते हैं, जिससे हमारा बाद में बजट (Budget) डामाडोल हो सकता है। इसलिए आपको फालतू खर्चों से बचने के लिए पहले अपनी शॉपिंग प्लानिंग जरूर कर लेनी चाहिए। सही तरह की प्लानिंग से आप काम की चीजें खरीद सकेंगे और पैसों की बचत भी हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- Gold Buying Tips: धनतेरस पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बजट और सेफ्टी जैसे 8 बातों का रखें ध्यान
क्रेडिट कार्ड का संभलकर करें यूज
क्रेडिट कार्ड एक तरह का डिजिटल लोन या कहें कि ऑनलाइन उधार ही होता है। इसका (Credit Card use Tips) इस्तेमाल किसी भी यूजर को सोच-समझकर करना चाहिए। अधिक खर्चा आपको कर्जदार बना सकता है। इसलिए ऑफर या बाद में चुका देने के लालच में क्रेडिट कार्ड का हद से ज्यादा इस्तेमाल न करें। इस समझदारी से आपकी बचत हो सकेगी।
पैसों का करें सही जगह इस्तेमाल
दिवाली का सीजन है और ढेरों त्योहार लाइन से आने के लिए तैयार है। ऐसे में पैसों को किसी काम के लिए कहां और कैसे खर्च किया जाए ये आपको जरूर तय करना चाहिए। धनतेरस (Dhanteras 2023) के दिन सोना खरीदकर इंवेस्ट करें जो भविष्य में आपके काम आ सकता है। इसके अलावा अन्य तरह के फालतू खर्चों को करने से बेहतर है उन पैसों को बचाकर कहीं निवेश (Investment Tips) करें जो भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकें।
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 mins agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
48 mins agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 hr agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
14 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
18 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
18 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
19 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
21 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
22 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines