अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए उस पर शानदार रिटर्न पाना चाहते हैं, तो मार्च 2026 आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है. शेयर बाजार की उथल-पुथल के बीच, देश के कई प्रमुख बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में संशोधन किया है. अब कुछ बैंक सीनियर सिटीजन्स को 8% से भी ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं. आइए जानते हैं, किन बैंकों ने अपनी तिजोरी के दरवाजे आपके लिए ज्यादा खोल दिए हैं.
9 March Gold Silver Rate: गिर गए आज सोने चांदी के भाव, जानें कितना सस्ता हो गया सोना-चांदी
किस बैंक में कितना मिल रहा है फायदा?
HDFC Bank: सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने अपनी दरें 6 मार्च 2026 से लागू कर दी हैं. आम नागरिकों के लिए ब्याज दरें 2.75% से 6.50% तक हैं. वहीं सीनियर सिटीजन्स को 3.25% से 7% तक का रिटर्न मिल रहा है.
Yes Bank: 36 महीने की एफडी पर खास ऑफर
यस बैंक ने 5 मार्च 2026 से नई दरें प्रभावी की हैं. यहां 36 महीने से 60 महीने की एफडी पर सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है. आम नागरिक के लिए ब्याज दरें 3.25% से 7.25% तक हैं. वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए बैंक की फिक्स्ड डिपोजिट पर रिटर्न 3.75% से 7.75% तक हैं.
Bandhan Bank: मध्यम अवधि के लिए अच्छा विकल्प
बंधन बैंक ने भी 5 मार्च 2026 से अपने रेट्स रिवाइज किए हैं. आम नागरिक के लिए अधिकतम ब्याज दरें 7.25% तक हैं. वहीं सीनियर सिटीजन्स के अधिकतम 7.75% तक रिटर्न मिल रहा है.
Suryoday Small Finance Bank: बैंक दे रहा है बंपर रिटर्न
अगर आप सबसे ज्यादा ब्याज की तलाश में हैं, तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे है. 6 मार्च 2026 से इसके भी रेट्स बदल गए हैं. 5 साल की FD पर आम नागरिकों को 7.90% ब्याज मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन्स को यहां सबसे ज्यादा 8.10% का रिटर्न मिल रहा है.
निवेशकों के लिए 3 जरूरी बातें:
निवेशक इस बात का ध्यान रखें कि यस बैंक जैसे बैंक 3 से 5 साल की अवधि पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, इसलिए लंबी अवधि का प्लान फायदेमंद हो सकता है. लगभग सभी बैंक बुजुर्गों को 0.50% तक का अतिरिक्त ब्याज दे रहे हैं. अगर आप टैक्स पेयर हैं तो 5 साल की एफडी पर आप इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट भी पा सकते हैं.
अगर आपके पास सरप्लस कैश पड़ा है, तो इन बढ़ी हुई दरों का फायदा उठाने का यह बेहतरीन मौका है. खास तौर पर सीनियर सिटीजन्स के लिए 8% से ऊपर का रिटर्न महंगाई को मात देने के लिए एक शानदार विकल्प है.
संबंधित खबरें
27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
1 hr agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
2 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
2 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
15 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
18 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
19 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
20 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
21 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines