Fixed Deposit Rate Revised: देश भर में सरकारी और गैर-सरकारी बैंक हैं जिन्हें लोगों के बीच अलग-अलग स्कीम के कारण पसंद किया जाता है। कुछ लोग आर्थिक मजबूती के लिए बैंकों की खास स्कीम को अपनाना पसंद करते हैं। इन स्कीमों में फिक्स्ड डिपॉजिट भी शामिल है, जिसमें एकमुश्त राशि जमा कर आप बाद में तगड़ा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। कई बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दर का फायदा देते हैं। हाल ही में तीन बैंकों द्वारा एफडी के इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में कई ग्राहकों को फायदा हो सकता है।
3 बैंकों ने बढ़ाई एफडी की ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। 3 करोड़ रुपये से कम जमा करने पर तीनों बैंकों की ओर से अधिक ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है। अलग-अलग अवधि के साथ ग्राहकों को अधिक ब्याज का फायदा मिल सकेगा। आइए एफडी की नई ब्याज दरों की लिस्ट पर गौर करते हैं।
ICICI vs HDFC vs Axis Bank FD Rates 2024
एचडीएफसी बैंक की ओर से बैंक और एक्सिस बैंक की तुलना में ज्यादा ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है। 35 से 55 महीने की एफडी पर 7.40 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इससे पहले 7.35% ब्याज दिया जाता था। जबकि, एक्सिस और ICICI बैंक की ओर से 7.20 प्रतिशत तक अधिक ब्याज दिया जा रहा है।
HDFC Bank New FD Rate List 2024
| अवधि | जनरल ग्राहक ब्याज दर | सीनियर सिटीजन ब्याज दर |
| 7 दिन से 14 दिन | 3.00% | 3.50% |
| 15 दिन से 29 दिन | 3.00% | 3.50% |
| 30 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
| 46 दिन से 60 दिन | 4.50% | 5.00% |
| 61 दिन से 89 दिन | 4.50% | 5.00% |
| 90 दिन से 6 महीने | 4.50% | 5.00% |
| 6 महीने 1 दिन से 1 साल से कम | 5.75% | 6.25% |
| 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम | 6.00% | 6.50% |
| 1 साल से कम से 15 महीने तक | 6.60% | 7.10% |
| 15 महीने से कम से 18 महीने तक | 7.10% | 7.50% |
| 18 महीने से कम 21 महीने तक | 7.25% | 7.75% |
| 21 महीने से 2 साल तक | 7.00% | 7.50% |
| करीब 3 साल तक | 7.00% | 7.50% |
| करीब 5 साल तक | 7.00% | 7.50% |
ICICI Bank New FD Rate List 2024
| अवधि | जनरल ग्राहक ब्याज दर | सीनियर सिटीजन ब्याज दर |
| 7 दिन से 29 दिन | 3.00% | 3.50% |
| 30 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
| 46 दिन से 60 दिन | 4.20% | 4.75% |
| 61 दिन से 90 दिन | 4.50% | 5.00% |
| 91 दिन से 184 दिन | 4.75% | 5.25% |
| 185 दिन से 270 दिन | 5.75% | 6.25% |
| 271 दिन से 1 साल से कम | 6.00% | 6.50% |
| 1 साल से कम से 15 महीने तक | 6.70% | 7.20% |
| 15 महीने से कम से 18 महीने तक | 7.20% | 7.75% |
| 18 महीने से कम 21 महीने तक | 7.20% | 7.70% |
| 2 साल 1 दिन से 5 साल | 7.00% | 7.50% |
| 5 साल 1 दिन से 10 साल | 6.90% | 7.40% |
| 5 साल (टैक्स सेवर एफडी) | 7.00% | 7.50% |
Axis Bank New FD Rates 2024
| अवधि | जनरल ग्राहक ब्याज दर | सीनियर सिटीजन ब्याज दर |
| 7 दिन से 14 दिन | 3.00% | 3.50% |
| 15 दिन से 29 दिन | 3.00% | 3.50% |
| 30 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
| 46 दिन से 60 दिन | 4.25% | 4.75% |
| 61 दिन से 90 दिन | 4.50% | 5.00% |
| 91 दिन से 184 दिन | 4.75% | 5.25 |
| 6 महीने से 7 महीने से कम | 5.75% | 6.25% |
| 7 महीने से 8 महीने से कम | 5.75% | 6.25% |
| 1 साल से 1 साल 4 दिन तक | 6.70% | 7.20% |
| 15 महीने से कम से 16 महीने तक | 7.10% | 7.60% |
| 18 महीने से कम 2 साल | 7.10% | 7.60% |
| 2 साल से 3 महीने | 7.10% | 7.60% |
| 5 साल 1 दिन से 10 साल | 6.90% | 7.40% |
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
18 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
19 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
20 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
21 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
21 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines