Fixed Deposit Rate 2024 Revised by BOB: देश में कई बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां जो अपने ग्राहकों को अधिक ब्याज के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा देते हैं। इसके अलावा समय-समय पर बैंक द्वारा अपने एफडी रेट का संशोधन भी किया जाता है। पिछले कुछ दिनों में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) का संशोधन किया और फिर नए रेट को जारी किया।
बात करें बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) की तो इस बैंक ने भी हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की ओर से इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी गई है। 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव हुआ है। ऐसे में ग्राहकों को 4.25 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज का फायदा मिलेगा। एफडी पर ग्राहकों को 7.90% तक भी इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल सकेगा।
Bank Of Baroda FD Interest Rates
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 7 दिन से 10 साल की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.25% से 7.25% तक ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा, जोकि 3 करोड़ रुपये से कम जमा करने पर मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को इतने रुपये जमा करने पर 4.75% से 7.75% तक ब्याज मिलेगा।
BOB दे रहा है एफडी पर 7.90% तक ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एफडी पर सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट आम जनता को 7.40% तक ब्याज और सीनियर सिटीजन को 1 करोड़ से 3 करोड़ तक की एफडी पर 7.90% ब्याज मिलेगा।
Fixed Deposit Interest Rates 2024 List
- 7 से 14 दिनों की एफडी पर आम जनता को 4.25% और सीनियर सिटीजन को 4.75% ब्याज मिलेगा।
- 15 से 45 दिनों की एफडी पर आम जनता को 4.50% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज मिलेगा।
- 46 से 90 दिनों की एफडी पर आम जनता को 5.50% और सीनियर सिटीजन को 6% ब्याज मिलेगा।
- 91 से 180 दिनों की एफडी पर आम जनता को 5.60% और सीनियर सिटीजन को 6.10% ब्याज मिलेगा।
- 181 से 210 दिनों की एफडी पर आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज मिलेगा।
- 211 से 270 दिनों की एफडी पर आम जनता को 6.15% और सीनियर सिटीजन को 6.65% ब्याज मिलेगा।
ये भी पढ़ें- हर दिन के 7 रुपये, 60 साल की उम्र पर दिलाएंगे 5 हजार रुपये की पेंशन! जानें क्या है योजना
- 271 से ज्यादा और 1 साल से कम की एफडी पर आम जनता को 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज मिलेगा।
- 333 दिनों की एफडी पर आम जनता को 7.15% और सीनियर सिटीजन को 6.65% ब्याज मिलेगा।
- 360 दिनों की एफडी पर आम जनता को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.60% ब्याज मिलेगा।
- 1 साल की एफडी पर आम जनता को 6.85% और सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज मिलेगा।
- 399 दिनों की एफडी पर आम जनता को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज मिलेगा।
- 1 साल से 400 दिनों की एफडी पर आम जनता को 6.85% और सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज मिलेगा।
- 400 दिनों से 2 साल की एफडी पर आम जनता को 6.85% और सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज मिलेगा।
- 2 साल से ज्यादा और 3 साल तक की अवधि की एफडी पर आम जनता को 7.15% और सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज मिलेगा।
- 3 साल से ज्यादा और 5 साल तक की अवधि की एफडी पर आम जनता को 6.50% और सीनियर सिटीजन को 7.15% ब्याज मिलेगा।
- 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक की अवधि की एफडी पर आम जनता को 6.50% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Post Office Schemes: निवेश करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, ये हैं 3 खास योजनाएं
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
41 mins agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
1 hr agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
3 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
8 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines