FASTag KYC Update Deadline: क्या आप एक फास्टैग यूजर हैं? अगर हां, तो अभी तक आपने फास्टैग केवाईसी करवाई है या फिर नहीं? समय न मिलने पर किस काम को टाले जा रहे हैं, तो आज यानी 29 फरवरी 2024 को फास्टैग केवाईसी करवाने का काम जल्दी निपटा लें। इसे करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप कहीं जाएं ऑनलाइन तरीके को अपनाकर भी आसानी से केवाईसी करा सकते हैं, लेकिन अगर केवाईसी के लिए ऑनलाइन तरीका नहीं अपनाना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन तरीका भी चुन सकते हैं।
आज हम आपको भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के फास्टैग को घर बैठे ऑनलाइन तरीके से केवाईसी करवाने के अलावा इसका ऑफलाइन तरीका भी बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं कि कैसे आप केवाईसी अपडेट करा सकते हैं।
फास्टैग केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख क्या है?
फास्टैग केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख पहले 31 जनवरी 2024 थी, जिसके बाद डेट को बढ़ाकर 29 फरवरी 2024 कर दिया गया। फिलहाल फास्टैग केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2024 है। अभी तक डेट आगे बढ़ने की कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।
फास्टैग केवाईसी के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?
- कार की आरसी
- आईडी प्रूफ
- एड्रेस प्रूफ
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड
फास्टैग केवाईसी करने का ऑनलाइन तरीका
- सबसे पहले आपको बैंक से जुड़ी फास्टैग वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा।
- आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करने के बाद आगे बढ़ें।
- My Profile सेक्शन पर जाकर KYC पर टैब करें।
- इसके बाद पूछी गई जानकारी को एंटर करें और फिर सब्मिट बटन पर टैब करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की कॉपी सब्मिट करें और फिर केवाईसी अपडेट प्रोसेस पूरा हो सकेगा।
फास्टैग केवाईसी अपडेट करने का ऑफलाइन तरीका
अगर आप ऑनलाइन तरीका नहीं अपनाना चाहते हैं तो ऑफलाइन तरीका अपनाकर भी फास्टैग की केवाईसी करा सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने बैंक में जाना होगा, जहां से आपने फास्टैग ले रखा है। बैंक में जाकर आपको केवाईसी का फॉर्म भरना होगा और फिर इसके लिए जरूरी दस्तावेजों को जमा भी करना होगा, जिसके बाद बैंक द्वारा फास्टैग केवाईसी कर दिया जाएगा।
कैसे पता करें कि फास्टैग का केवाईसी हुआ है या नहीं?
- फास्टैग केवाईस अपडेट स्टेटस चेक करने के लिए fastag.ihmcl.com पर जाएं।
- होम पेज पर ही आपको लॉगिन बटन मिलेगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी को एंटर करके आपको माई प्रोफाइल सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- यहां आपको केवाईसी स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपको केवाईसी अपेडट का स्टेटस शो हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- PAN Card बनवाना आसान, ऐसे करें अप्लाई
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
5 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
7 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
8 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
8 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
10 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
11 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
12 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines