Facebook: पिछले कुछ दिनों से फेसबुक से कर्मचारी निकाले जाने की बातों पर विराम लगा। Mark Zuckerberg ने बुधवार को एक बड़ा ही भावुक ब्लॉग लिखा और 11 हजार कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिया था। ग्रोथ के बारे में अति-आशावाद से ओवरस्टाफिंग हो जाना उन्होंने इसके पीछे का बड़ा कारण बताया है। बता दें फेसबुक जिसे अब मेटा का नाम दिया गया है में कुल 87 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 18 साल में यह पहली बार है जब फेसबुक ने कर्मचारियों की छंटनी की है। फेसबुक के अलावा WhatsApp और Instagram के कर्मचारी भी निकाले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mark Zuckerberg ने अपने ब्लॉग में लिखा ‘आज मैं मेटा के इतिहास में किए गए कुछ सबसे कठिन फैसलों के बारे में बताने जा रहा हूं। हमने अपनी टीम की साइज में करीब 13 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है। इससे 11 हजार से अधिक प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है। फिलहाल मेटा में लगभग 87 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। निकाले गए 11 हजार कर्मचारियों में फेसबुक के अलावा WhatsApp और Instagram के भी हैं।
औपचारिक घोषणा से एक दिन पहले 8 नवंबर को ही मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी थी। कंपनी में जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी उन्हें चार महीने की अतिरिक्त सैलरी दी जा रही है। इससे पहले कर्मचारियों संग बैठक में मार्क जुकरबर्ग काफी निराश नजर आ रहे थे और उन्होंने कहा कि वह कंपनी के गलत कदमों के लिए जिम्मेदार हैं और ग्रोथ के बारे में उनके अति-आशावाद की वजह से ही ओवरस्टाफिंग हुई है। बैठक के दौरान उन्होंने कंपनी के वर्कफोर्स में बड़े स्तर पर कटौती की जानकारी भी शेयर की।
बता दें कि फेसबुक की स्थापना साल 2004 में हुई थी और फिर इसका नाम बदलकर मेटा कर दिया गया। Facebook की मूल कंपनी Meta Inc ने इस साल बेहद खराब प्रदर्शन किया है। मेटा का शेयर बीते पांच सालों में करीब 50 फीसदी तक टूट चुका है।
अभी पढ़ें – HDFC बैंक ने FD ब्याज दरों में फिर से की बढ़ोतरी, जानें- नए रेट
यह भी जानें
Mark Zuckerberg दुनिया के अमीरों में 29वें पायदान पर हैं। जबकि पहले उनकी गिनती दुनिया के टॉप-10 अमीरों में आती थी। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्श लिस्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 33.5 अरब डॉलर है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
3 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
3 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
4 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
4 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
6 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
6 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
6 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines