'अभी जारी है प्रयोग', E20 पेट्रोल विवाद पर पहली बार सरकार ने दिया जवाब, सुप्रीम कोर्ट में गिनाए फायदे

2030 तक 30% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्यभारत ने तय समय से पहले ही पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया था, और एक अप्रैल से देशभर में तेल कंपनियों ने E20 ईंधन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया.

E20 fuel

Credit: News 24 Graphic

देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की नीति को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहरा गया है. फ्लेक्स-फ्यूल पॉलिसी के खिलाफ कई याचिकाएं अदालतों में दाखिल की जा चुकी हैं. E20 पेट्रोल के वाहनों और ईंधन क्षमता पर पड़ने वाले असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रण कार्यक्रम अभी भी एक जारी प्रयोग है. सरकार ने कहा कि इस नीति का पूरा असर अगले साल तक साफ हो पाएगा.

विज्ञापन

साथ ही यह भी दोहराया गया कि E20 ईंधन से वाहनों को यांत्रिक नुकसान होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक सामने नहीं आया है. केंद्र के मुताबिक, यह कार्यक्रम देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम है, किसानों को फायदा पहुंचाता है और पर्यावरण के लिहाज से भी लाभकारी है.

विज्ञापन

सरकार ने क्या कहा?


यह बयान सुप्रीम कोर्ट में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जो कर्नाटक हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ दाखिल की गई थी. हाईकोर्ट ने तेल विपणन कंपनियों BPCL, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को निर्देश दिया था कि टेंडर प्रक्रिया पूरी करने से पहले एक डिस्टिलरी को इथेनॉल आवंटन बढ़ाने पर विचार करें.

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि ने अदालत को बताया कि 2025-26 के लिए इथेनॉल आपूर्ति अनुबंध अक्टूबर 2025 में ही अंतिम रूप ले चुके हैं. उन्होंने दलील दी कि इस स्तर पर आवंटन को दोबारा खोलना पूरे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को बाधित कर सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह की याचिकाएं कई हाई कोर्ट में लंबित हैं, और किसी एक मामले में बदलाव होने से देशभर में कई कानूनी विवाद खड़े हो सकते हैं. वेंकटरमणि ने कोर्ट को यह भी बताया कि सरकार अभी 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के प्रदर्शन का आकलन कर रही है.

विज्ञापन

2030 तक 30% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य


भारत ने तय समय से पहले ही पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया था, और एक अप्रैल से देशभर में तेल कंपनियों ने E20 ईंधन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया. इस सफलता से उत्साहित सरकार ने अब 2030 तक इथेनॉल मिश्रण को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का नया लक्ष्य तय किया है. केंद्र का कहना है कि इस कार्यक्रम से कच्चे तेल के आयात में कमी आने से अब तक 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा बचाई जा चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ