Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Europe Trips Growing Popular Among Indians : भारत से काफी संख्या में लोग विदेश में छुट्टियां माने जाते हैं। इस समय छुट्टियां बिताने के लिए यूरोप भारतीयों की पहली पसंद बन रहा है। यूरोपियन कमीशन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2023 में साल 2022 के मुकाबले शेंगेन वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों की संख्या में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यूरोपियन देशों के लिए वीजा शेंगेन वीजा अप्लाई करने में भारत तीसरे स्थान पर है। इसमें चीन पहले नंबर पर है।
यह यूरोप की सैर करने वाले गैर-यूरोपियन लोगों के लिए जारी होता है। इस वीजा के जरिए शेंगेन क्षेत्र के हिस्से में आने वाले यूरोपीय और कुछ गैर यूरोपीय देशों की सैर कर सकते हैं। यानी कह सकते हैं कि एक वीजा के जरिए इस क्षेत्र के अलग-अलग देशों में घूमने के लिए जा सकते हैं। यह एक अस्थाई वीजा होता है। इसकी कुल अवधि 6 महीने की होती है। हालांकि किसी एक देश में 90 दिन से ज्यादा नहीं रह सकते।

यूराेप में छुट्टियां बिताने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी।
शेंगेन क्षेत्र यूरोपीय (कुछ गैर यूरोपीय) देशों का समूह है। इसमें 29 देश आते हैं। जो देश इसमें आते हैं, वे बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल , रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, फिनलैंड, स्वीडन, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं।
यूरोपियन कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में 9,66,687 भारतीयों ने शेंगेन वीजा के लिए अप्लाई किया था। सबसे ज्यादा चीन (11 लाख) के नागरिकों ने शेंगेन वीजा के लिए अप्लाई किया। चीन साल 2018 से टॉप पर है। इससे पहले तुर्किए पहले स्थान पर था। यह अब दूसरे स्थान पर है। इस वीजा के लिए साल 2023 में दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। यह आंकड़ा साल 2022 के मुकाबले 37 फीसदी ज्यादा रहा।
यह भी पढ़ें : दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने में भारतीय आगे, कंगाल पाकिस्तानी दूसरे नंबर पर, लीक रिपोर्ट से खुलासा
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।